Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ITI पास बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बिहार में नौकरी देने आ रही ‘सुजुकी’  
    ट्रेंडिंग

    ITI पास बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बिहार में नौकरी देने आ रही ‘सुजुकी’  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीतामढ़ी : जो छात्र आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से पास कर नौकरी के इंतजार में बैठे हुए हैं, उनके लिए खुशखबरी है. खबर है कि सरकार एवं प्रशासन की पहल पर गुजरात की सुजुकी मोटर कंपनी यहां के आईटीआई पास बेरोजगार अभ्यर्थियों को नौकरी देने के लिए आ रही है. जानकारी है कि जिले में बड़ी संख्या में छात्र और छात्रा स्थानीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से पास होकर वर्षों से नौकरी के लिए हाथ-पांव मार रहे है, पर उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. बहुत कम अभ्यर्थियों को नौकरी हासिल हो सकी है. राज्य सरकार की पहल पर अब अभ्यर्थियों की चौखट पर खुद सुजुकी मोटर कंपनी नौकरी देने के लिए पहुंच रही है.

    इस मामले में डीपीआरओ कमल सिंह ने उक्त आशय की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सीतामढ़ी में सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात द्वारा 19 फरवरी 2024 को विभिन्न ट्रेडों में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है. आईटीआई के प्राचार्य के हवाले से डीपीआरओ सिंह ने बताया है कि 19 फरवरी को उक्त कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों की परीक्षा/इंटरव्यू लिए जाएंगे. सुबह 9:00 बजे से परीक्षा का कार्यक्रम आयोजित होगा.

    इन पदों के लिए होना है चयन

    डीपीआरओ ने बताया कि सुजुकी कंपनी जिन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी, उसमें क्रमश: टर्नर, फिल्टर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई, पीपीओ, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, सीईओ (ऑटोमोबाइल)/इलेक्ट्रॉनिक/ मैकेनिक आदि शामिल है. इन पदों पर कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से चयन किया जाएगा. बताया कि वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में आईटीआई पास आउट के अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में शामिल होंगे.

    ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 फरवरी को पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगी अंडमान-निकोबार, विभिन्न समुदायों से करेंगी बात

     

    Bihar ITI Jobs johar live news Sitamarhi Suzuki आईटीआई जोहार लाइव न्यूज़ नौकरी बिहार सीतामढ़ी सुजुकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू कमेटी की पदाधिकारियों व प्रभारियों संग समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा
    Next Article कल्पना सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची ED ऑफिस, आधे घंटे चली मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.