Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत के लक्जरी कार प्रेमियों के लिए खुशखबरी! मुंबई में टेस्ला आज खोलेगा अपना पहला शोरूम
    ट्रेंडिंग

    भारत के लक्जरी कार प्रेमियों के लिए खुशखबरी! मुंबई में टेस्ला आज खोलेगा अपना पहला शोरूम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : भारत के लिए खुशखबरी है. एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आज मुंबई में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च करने जा रही है. यह शोरूम देश की आर्थिक राजधानी के बीकेसी इलाके में खुलेगा है और इसे ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ नाम दिया गया है. यह सेंटर 4,000 वर्ग फुट के रिटेल स्पेस में तैयार किया गया है, जो एप्पल के फ्लैगशिप स्टोर के नजदीक स्थित है.

    मैन्युफैक्चरिंग नहीं भारत में सिर्फ बिक्री होगी टेस्ला की गाड़ियां

    हालांकि टेस्ला फिलहाल भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू नहीं कर रही है, लेकिन कंपनी ने अपने वाहनों की बिक्री और सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है. यह एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को टेस्ला वाहनों को नजदीक से देखने, समझने और बुकिंग करने का अवसर देगा.

    भारत में टेस्ला की चार प्रमुख प्रॉपर्टीज

    टेस्ला की भारत में अब कुल चार कमर्शियल लोकेशंस हैं . पुणे में एक इंजीनियरिंग हब, बेंगलुरु में एक पंजीकृत कार्यालय, बीकेसी में अस्थायी ऑफिस और अब मुंबई के कुर्ला पश्चिम में एक नया सर्विस सेंटर. जून में कंपनी ने कुर्ला में 24,500 वर्ग फुट का स्पेस लीज पर लिया, जो आगामी शोरूम के पास ही स्थित है और एक वाहन सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा.

    जमीन 5 साल की लीज पर

    जानकारी के अनुसार, टेस्ला ने लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में 5 साल की लीज डील की है. कंपनी ने बेलिसिमो इन सिटी एफसी मुंबई वन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक लीज और लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत टेस्ला को शुरुआती मासिक किराया ₹37.53 लाख देना होगा. पूरी अवधि के दौरान कंपनी लगभग ₹25 करोड़ का भुगतान करेगी, जिसमें ₹2.25 करोड़ की सुरक्षा जमा राशि भी शामिल है.

    केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री HD कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया

    केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पिछले महीने कहा था कि टेस्ला भारत में फिलहाल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में रुचि नहीं दिखा रही है. उन्होंने साफ किया कि कंपनी फिलहाल केवल शोरूम और सर्विस नेटवर्क के ज़रिए अपनी कारों की बिक्री पर फोकस कर रही है.

    Also Read : झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

    Apple Store Mumbai Auto News India electric vehicles Elon Musk EV India India Mumbai BKC Tesla Tesla BKC Tesla EV Launch Tesla Experience Center Tesla Experience Centre Mumbai Tesla India Tesla India Expansion Tesla Launch Tesla Mumbai Tesla news Tesla Retail Space Tesla Showroom इलेक्ट्रिक वाहन ईवी इंडिया एप्पल स्टोर मुंबई एलन मस्क ऑटो न्यूज़ इंडिया टेस्ला टेस्ला इंडिया टेस्ला ईवी लॉन्च टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर टेस्ला बीकेसी टेस्ला भारत विस्तार टेस्ला मुंबई टेस्ला रिटेल स्पेस टेस्ला लॉन्च टेस्ला शोरूम टेस्ला समाचार भारत मुंबई बीकेसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहैदराबाद जाने वाले यात्री को रांची एयरपोर्ट पर आया हार्ट अटैक, फिर…
    Next Article चीन दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.