Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज में अभियुक्त को पकड़ने आई गोड्डा पुलिस पर हमला, भगदड़ में एक की माैत
    झारखंड

    साहिबगंज में अभियुक्त को पकड़ने आई गोड्डा पुलिस पर हमला, भगदड़ में एक की माैत

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज:  साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर बाजार में बारिश फाइनेंस कंपनी के एक जमाकर्ता की शिकायत पर रविउल शेख (मौलवी) को पकड़ने गई गोड्डा जिले के मेहरमा थाने की पुलिस पर गुरुवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिस कर्मियों को दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के मुखिया मजलुम शेख़ के यहां शरण लेनी पड़ी। बाद में राधानगर पुलिस ने गोड्डा पुलिस को भीड़ से बचाकर सुरक्षित निकाला। हालांकि, राधानगर थाने की पुलिस ने गोड्डा पुलिस के साथ मारपीट या हाथापाई की घटना से इन्कार किया है। 

    स्थानीय लोगों के अनुसार मेहरमा थाने के पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण मोदी के नेतृत्व में तीन पुलिस अधिकारी सिविल ड्रेस में एक बोलेरो से गुुरुवार की सुबह प्राणपुर पलाशगाछी डेली मार्केट पहुंचे। वहां हटिया लगता है। इस वजह से काफी भीड़ रहती है। वहां से पुलिस रविउल शेख (मौलवी) को पकड़ कर बोलेरो पर बैठाने के लिए ले जा रही थी। इस क्रम में रविउल शेख के परिचितों ने पुलिस पर हमला कर दिया तथा आरोपित को छुड़ा लिया।

    वहां मची भगदड़ में कोयेशटोला पश्चिमी प्राणपुर निवासी 50 वर्षीय अब्दुस सलाम की मौत हो गई। इससे ग्रामीण और उग्र हो गए। हालांकि कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तथा पुलिस कर्मियों को पास में ही मुखिया मजलुम शेख़ के घर पर ले गई। राधानगर थाने की पुलिस को सूचना दी। बाद में राधानगर थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल दल बल के साथ पहुंचे और वहां से गोड्डा पुलिस को भीड़ से बचाकर सुरक्षित लाया। रविउल शेख पर गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बारिश फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा कराये जाने तथा भुगतान नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। इसी सिलसिले में वहां की पुलिस आई थी। 

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में को-ऑपरेटिव बैंक में 29.22 लाख की डकैती, कैशियर को पीटकर लूट ले गए पैसे
    Next Article तोरपा में सड़क किनारे खड़ी युवती को कार ने मारी टक्कर, मौत के बाद लोग आक्रोशित

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.