Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»शिक्षक नियुक्ति को लेकर जीएल चर्च समिति ने किया प्रदर्शन, पादरी एवं सचिव पर लगाया धांधली का आरोप
    गुमला

    शिक्षक नियुक्ति को लेकर जीएल चर्च समिति ने किया प्रदर्शन, पादरी एवं सचिव पर लगाया धांधली का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: चैनपुर मुख्यालय स्थित लुथरन हाई स्कूल में नागरिक शास्त्र विषय के शिक्षक नियुक्ति को लेकर जीएल चर्च समिति के लोगों ने पादरी एवं सचिव पर मनमानी एवं गलत तरीके से अपने घर के सदस्य को बहाल करने का आरोप लगाया. मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पादरी के आवास का घेराव करते हुए उनके आवास पर ताला लगाते हुए घर को सील कर दिया. साथ ही पादरी बेलस लकड़ा, पादरी नवीन बेक एवं सचिव पवन मिंज मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.

    एक्जाम पेपर लीक कराकर शिक्षक नियुक्त कराया

    इधर जीएल चर्च समिति के लोगों ने बताया कि जीएल चर्च द्वारा संचालित लुथरन हाई स्कूल में नागरिक शास्त्र के शिक्षक की नियुक्ति के लिए
    वैकेंसी निकाली गई थी. जिसमें सर्वप्रथम स्थानीय लोगों के लिए प्राथमिकता दी गई थी. जिसके बावजूद सारे नियम को ताक पर रखकर पुर्व पादरी बेलस लकड़ा , वर्तमान पादरी नवीन बेक और सचिव पवन मिंज ने धांधली एवं मनमानी करते हुए पादरी बेलस लकड़ा की पत्नी रोशनी लकड़ा को शिक्षक नियुक्त कर लिया. वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों के द्वारा एक्जाम पेपर लीक कराकर शिक्षक नियुक्त कराया है. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने लुथरन हाई स्कूल के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते हुए रोशनी लकड़ा को विद्यालय में योगदान नहीं देने की अपील की है.

    ये भी पढ़ें: आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जरूरतमंदो को मिला पेंशन का स्वीकृति पत्र

    आज की खबर करंट न्यूज गुमला चैनपुर जीएल चर्च जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पादरी मुख्य समाचार लुथरन हाई स्कूल लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन से किसानों को मिली वर्मी कंपोष्ट तैयार करने की ट्रेनिंग, जैविक खेती से हो रही आमदनी की बढ़त
    Next Article उधार के पैसे वापस न देने पर बैट से कर दी युवक की पिटाई, इलाज के क्रम में मौत, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    Latest Posts

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.