Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेमिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar Sharif : बिहारशरीफ जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बॉडी को एक नए सूटकेस में बंद कर ई-रिक्शा के जरिए करीब एक किलोमीटर दूर सोहसराय थाना क्षेत्र में स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पीछे एक नाले में फेंक दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला की है।

    मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव निवासी संजय रविदास की बेटी पूजा कुमारी (20) के तौर पर की गई है। वह भागन विगहा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग की तैयारी कर रही थी और बीते कुछ महीनों से बिहारशरीफ में किराए के मकान में रह रही थी।

    मंगलवार को घर से निकली थी पूजा

    मृतका के भाई सन्नी कुमार के अनुसार पूजा मंगलवार सुबह 10 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि कॉलेज की परीक्षा को लेकर सूचना आई है और वह यूनिफॉर्म लेने बिहारशरीफ जा रही है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आज यानी बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि पूजा की हत्या कर दी गई है।

    प्रेमी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी सुरेश दास के बेटे अमित कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले सात महीने से कागजी मोहल्ला स्थित विजय कुमार कुशवाहा के मकान में किराए पर रह रहा था। पूछताछ में अमित ने स्वीकार किया कि उसने धारदार हथियार (हसूली) से पूजा की हत्या की और बॉडी को सूटकेस में बंद कर नाले में फेंक दिया।

    हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद, कमरा सील

    सदर DSP नुरुल हक ने मीडिया को बताया कि आरोपी के किराए के कमरे से खून के निशान और हत्या में प्रयुक्त हथियार (हसूली) बरामद कर लिया गया है। हालांकि, सूटकेस घटनास्थल से बरामद नहीं हो सका है। आशंका है कि नया सूटकेस होने की वजह से किसी ने उसे उठा लिया हो। पुलिस ई-रिक्शा चालक की पहचान में भी जुटी हुई है।

    चार साल पुराना था प्रेम संबंध

    मिली जानकारी के अनुसार अमित और पूजा की जान-पहचान पिछले चार वर्षों से थी। दोनों ने बरबीघा के मिशन स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। वर्तमान में अमित एक बीएड कॉलेज में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की।

    परिवार में मचा कोहराम, जांच जारी

    पूजा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और उसके पिता एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। बेटी की निर्मम हत्या की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या जैसी बड़ी घटना के बावजूद मकान मालिक को कैसे भनक नहीं लगी।

    Also Read : BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    # Bihar Crime Bihar news Biharsharif body in suitcase crime drain E Rickshaw girlfriend murder Girls High School Kagzi Mohalla love affair murder Nagar Thana shocking incident Sohsarai Thana throat slit अपराध ई रिक्शा कागजी मोहल्ला गला रेतना दिल दहला देने वाली वारदात नगर थाना नाला प्रेम प्रसंग प्रेमिका की हत्या बालिका उच्च विद्यालय बिहार क्राइम बिहार समाचार बिहारशरीफ सूटकेस में लाश सोहसराय थाना हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल
    Next Article 20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.