Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह : लोगो ने संपूर्ण लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, तालाब में मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
    झारखंड

    गिरिडीह : लोगो ने संपूर्ण लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, तालाब में मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह. झारखंड सरकार ने अनलॉक के ऐलान के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है. लेकिन गिरिडीह में लोग सरकार के इस आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आए. जिले के बनियाडीह में मछली पकड़ने के लिए तालाब में सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा.

    दरअसल झारखंड में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लेकिन इस लॉकडाउन की धज्जियां बनियाडीह के लोगों ने उड़ाई.

    रविवार सुबह एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान तालाब के पास मेले जैसा नजारा था.मछली पकड़ने के लिए भीड़ इकट्ठा होने की जानकारी जैसे ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम को लगी, उन्होंने तुरंत पुलिसबल को मौके पर भेजा. पुलिस के पहुंचते ही लोग मौके से भाग खड़े हुए.

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तालाब से लोगों को खदेड़ा और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. पुलिस के मुताबिक सुबह से ही लोग मछली पकड़ने के लिए तालाब के पास जमा हुए थे.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की टांगी से काटकर की हत्या, खुद भी कुएं में कूद दी जान
    Next Article ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर भारत के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.