Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विस्थापित की मांगों को लेकर पावर प्लांट का गेट करेंगे जाम, गिरिडीह सांसद भी उतरे समर्थन में
    झारखंड

    विस्थापित की मांगों को लेकर पावर प्लांट का गेट करेंगे जाम, गिरिडीह सांसद भी उतरे समर्थन में

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रिपोर्ट : मनोज शर्मा

    बोकारो : गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा विस्थापितों की मांगों को लेकर 27 नवंबर को डीवीसी बोकारो थर्मल-चंद्रपुरा एवं बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सीसीएल के तीनों एरिया में गेट जाम आंदोलन सही मायने में विस्थापितों के प्रति उनका दर्द है या महज चुनावी स्टंट तो नहीं है. 27 नवंबर के आंदोलन की पूर्व संध्या पर बोकारो थर्मल के झारखंड चौक सहित सभी स्थानों पर विस्थापितों द्वारा एक व्यापक मशाल जुलूस निकाला जाएगा. गेट जाम के तहत रविवार की रात्रि बारह बजे के बाद से ही डीवीसी पावर प्लांट के गेट सहित प्लांट में प्रवेश के सभी रास्तों को जाम कर दिया जाएगा. साथ ही रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर भी लोग मौजूद रहेंगे ताकि उधर से दीवार फांदकर कामगार प्लांट जाने की कोशिश नहीं करें.

    आम लोक सभा चुनाव के चार माह पूर्व सांसद को विस्थापितों की चिंता एवं आंदोलन है चर्चा में-17वीं लोकसभा का कार्यकाल चार माह बाद समाप्त होने को है. चुनाव के ठीक चार माह पूर्व गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को डीवीसी एवं सीसीएल के विस्थापितों की चिंता एवं दर्द तथा इसको लेकर 27 नवंबर को डीवीसी के बोकारो थर्मल,चंद्रपुरा पावर प्लांट सहित सीसीएल के तीनों एरिया कथारा,बोकारो-करगली एवं ढ़ोरी का जाम आंदोलन करने की घोषणा पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय है.

    आंदोलन को लेकर लोगों का कहना है कि पौने पांच वर्ष तक सांसद ने एक बार भी विस्थापितों एवं स्थानीय लोगों के हक एवं अधिकार तथा रोजगार मुहैया करवाने को लेकर कोई आंदोलन नहीं की और ना ही कभी मुखर दिखे. उनका कहना है कि आंदोलन के मार्फत सांसद जनसंपर्क अभियान में चुनाव को लेकर जुट गये हैं. आम लोगों इस बात की भी चर्चा करते नजर आते हैं कि केंद्र में एनडीए की सरकार है और उस घटक में आजसू भी शामिल है. सांसद ने डीवीसी एवं सीसीएल के खिलाफ जो कि भारत सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है,आंदोलन की घोषणा कर रखी है. डीवीसी के खिलाफ आंदोलन यदि एक बार फिर से लंबा चला और प्लांट को बंद करने की नौबत डीवीसी के समक्ष आ जाती है तो केंद्र की सरकार इसे बर्दाश्त करेगी या फिर आंदोलन का हश्र वर्षों पूर्व के आंदोलन जैसा होगा.

    2000 में बाजपेयी सरकार के कार्यकाल में किया गया था सांसद द्वारा गेट जाम-वर्ष 2000 में केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी एवं झारखंड में बाबूलाल मरांडी की सरकार थी.गिरिडीह के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय थे.मांगों को लेकर तत्कालीन सांसद ने 630 मेगावाट वाले बी पावर प्लांट का गेट जाम आंदोलन चला रखा था.बोकारो थर्मल में डीवीसी के मुख्य अभियंता एमआर श्रीवास्तव और कोलकाता में डीवीसी के चेयरमैन जेसी जेटली थे.आंदोलन लगातार चलने एवं प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने के बाद डीवीसी चेयरमैन ने आंदोलन की जानकारी केंद्र को देते हुए स्थानीय मुख्य अभियंता को निर्देश दिया था कि पावर प्लांट से सभी कामगारों एवं इंजीनियरों को प्लांट से बाहर कर गेट में ताला लगाकर बोकारो डीसी को चाभी सौंप दें.केंद्र की सरकार ने मामले को लेकर सूबे के सीएम बाबूलाल मरांडी को दिल्ली बुलाया. सीएम ने बोकारो डीसी को निर्देश दिया था कि दिल्ली पहुंचने के पूर्व ही डीवीसी का गेट जाम आंदोलन को सख्ती से समाप्त करवाने की दिशा में कार्रवाई की जाय. बोकारो के तत्कालीन डीसी एवं एसपी ने बोकारो थर्मल पहुंच तत्कालीन सांसद को मामले से अवगत करवाते हुए वार्ता के लिए निदेशक भवन ले गये और आंदोलन को समाप्त करवाया था. पिछले दिनों बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह द्वारा तीन दिनों तक डीवीसी बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा प्लांट का गेट जाम आंदोलन में डीवीसी को कितना प्रशासनिक एवं पुलिस का सहयोग मिला वह सबको पता है.ऐसे में एक बार फिर इस बात की चर्चा है कि इस बार भी केंद्र में एनडीए की सरकार है और उनके ही सांसद द्वारा गेट जाम आंदोलन को केंद्र किस तरह लेती है,यह आनेवाले समय में ही पता चलेगा.

    डीवीसी ने कर रखी है जाम से निबटने की तैयारी

    सांसद द्वारा गेट जाम आंदोलन को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने भी एहतियातन उपाय करने आरंभ कर दिये हैं. पावर प्लांट में द्वितीय पाली में रविवार को ड्यूटी पर जाने वाले कामगारों, इंजीनियरों को रात्रि दस बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी निकलने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा रविवार को रात्रि पाली एवं सोमवार को सुबह की पाली के कामगारों एवं इंजीनियरों को भी रविवार की शाम में ही प्लांट बुला लिया गया है. सभी के पावर प्लांट में रहने, खाने पीने की व्यवस्था की गयी है ताकि आंदोलन के लंबा खिंचने पर सभी सुगमतापूर्वक ड्यूटी कर सकें.

    इसे भी पढ़ें: ट्रेलर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदा, बाल-बाल बची एक मासूम

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेलर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदा, बाल-बाल बची एक मासूम
    Next Article भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया संविधान गौरव दिवस, दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    क्राइम

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.