Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में श्री श्याम सेनेटरी व फाइन मार्बल के मालिक घनश्याम अग्रवाल लापता; अपहरण या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    धनबाद में श्री श्याम सेनेटरी व फाइन मार्बल के मालिक घनश्याम अग्रवाल लापता; अपहरण या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। शहर के बड़े व्यापारी व श्री श्याम सेनेटरी व फाइन मार्बल के मालिक 43 साल के घनश्याम अग्रवाल मंगलवार की रात करीब आठ बजे से लापता हैं। उनके स्वजनों ने धनबाद थाने को सूचना दी। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। उनका मोबाइल स्विच आफ है। घनश्याम का धैया में प्रतिष्ठान है। रात करीब आठ बजे वह फाइन मार्बल प्रतिष्ठान में थे। अपने कर्मचारी को दुकान की चाबी दी। कहा- दुकान बंद कर चाबी घर दे देना। उसके बाद अपनी कार से चले गए। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो स्वजनों ने फोन पर फोन किया जो बंद मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।

    सीसीटीवी में रुपये निकालते दिखे

    घनश्याम स्वयं कहीं चले गए या उनका अपहरण किया गया, इस बिंदु पर पुलिस की तहकीकात चल रही है। हालांकि देर रात तक वह किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची। रात करीब 12 बजे धनबाद पुलिस की एक टीम फाइन मार्बल व बाद में जेसी मल्लिक रोड स्थित उनके आवास पहुंची। प्रतिष्ठान में तैनात सुरक्षा गार्ड शंभू से पूछताछ की। शंभू ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो शाम चार बजे के आसपास घनश्याम खाना खाते दिखे। इसके बाद के फुटेज में पांच सौ रुपये निकालकर जेब में रखते दिखे और फिर निकले। पुलिस ने स्वजन से बात की है। घनश्याम के छह भाई हैं। दो का देहांत हो चुका है। घनश्याम का बेटा बाबू उनका कामकाज देखता है। उनको एक लड़की है।

    रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में पूछताछ

    पुलिस की टीम ने रात में रेलवे स्टेशन व बस स्टैैंड जाकर कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस पता लगा रही है कि किसी से विवाद तो नहीं था।मोबाइल लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस घनश्याम अग्रवाल की तलाश में जुटी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में हटिया रेलवे स्‍टेशन से 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार, यात्रियों की वजह से झारखंड में कोरोना के नए मामले बढ़े
    Next Article बिग बॉस 15: अफसाना खान के ‘गंदे’ कॉमेंट पर खूब रोए राजीव अदातिया, बोले- मेडिकल प्रोब्लम है

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.