Deoghar : देश के प्रमुख उद्योगपति और Adani Group के अध्यक्ष Gautam Adani का बिहार दौरा इस बार देवघर से शुरू होगा। 22 फरवरी की सुबह उनका विमान Deoghar Airport पर उतरेगा, जहां से वे सीधे बाबा धाम जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एयरपोर्ट से मंदिर तक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है और रूट को लेकर ट्रैफिक प्लान भी फाइनल कर लिया गया है। स्थानीय स्तर पर इसे बड़े औद्योगिक दौरे के साथ-साथ आस्था से जुड़े कार्यक्रम के रूप में भी देखा जा रहा है।
बाबा मंदिर में पूजा के बाद पीरपैंती रवाना
देवघर पहुंचने के बाद अडानी सीधे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती के लिए रवाना होंगे। परियोजना परिसर में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद वे वहीं से वापस लौट जाएंगे। पूरा कार्यक्रम तय समय के अनुसार रखा गया है।
पीरपैंती में 2,400 मेगावाट का बड़ा पावर प्लांट
पीरपैंती में 2,400 मेगावाट क्षमता का कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना को Adani Power Limited तैयार कर रही है। इसमें 800 मेगावाट की तीन यूनिट लगाई जा रही हैं। करीब 21,400 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना बिहार की सबसे बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं में शामिल है। परियोजना के चालू होने पर राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यही वजह है कि इस दौरे को औद्योगिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर खास नजर
VVIP मूवमेंट को देखते हुए देवघर से लेकर पीरपैंती तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट, मंदिर परिसर और परियोजना स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। परियोजना के प्रमुख राजीव गोयल के मुताबिक, इतने बड़े उद्योगपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
Also Read : नगर निकाय चुनाव के दिन झारखंड में बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं

