Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गढ़वा पुलिस पर पथराव मामला : 80 नामजद और 400 अज्ञात पर केस, 14 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़वा पुलिस पर पथराव मामला : 80 नामजद और 400 अज्ञात पर केस, 14 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम माहौल अचानक बिगड़ गया। गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आसपास के गांवों से भी लोग जुटने लगे और देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई। सड़क जाम की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में लोगों को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात तेजी से बिगड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

    पथराव में 25 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। कई जवानों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

    लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग से काबू

    स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया। लेकिन जब भीड़ और उग्र हो गई, तो लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी के बाद भीड़ धीरे-धीरे तितर-बितर हुई।

    80 नामजद, 400 अज्ञात पर केस दर्ज

    घटना के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 80 लोगों को नामजद करते हुए और 400 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटनास्थल से 24 बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनके जरिए लोगों की पहचान की जा रही है।

    एसपी पहुंचे, हालात किए सामान्य

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमन कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और माहौल सामान्य बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Also Read : BREAKING : पिपरवार में पुलिस के साथ मुठभेड़, इनामी शाहदेव सोरेन समेत 4 नक्सली ढेर

    14 गिरफ्तार Garhwa Police Stone-Pelting Incident: Case Registered Against 80 Named Individuals and 400 Unidentified Persons; 14 Arrested गढ़वा पुलिस पर पथराव मामला : 80 नामजद और 400 अज्ञात पर केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की कोशिश: मैक्रों-स्टार्मर ने बुलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, अमेरिका शामिल नहीं
    Next Article रांची से हवाई सेवाओं का विस्तार: मई में मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए बढ़ेंगी उड़ानें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.