Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में जहां-तहां से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, चार चढ़े पुलिस के हत्थे
    झारखंड

    धनबाद में जहां-तहां से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, चार चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा इलाके में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें कम दाम में बेच दिया करते थे।

    ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला

    गुढ़वा गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को घूमते देखा और शक होने पर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पकड़े गए युवकों की पहचान अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।

    निशानदेही पर बरामद हुईं छह गाड़ियां

    दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और इंजन व चेसिस नंबर भी घिसे हुए थे। इससे साफ है कि गिरोह पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।

    दो और आरोपी गिरफ्तार

    चोरी की गाड़ियों को रखने और छिपाने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी चोरी की बाइक ठिकाने लगाने में गिरोह की मदद करते थे।

    केस दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    पूरे मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) में मामला दर्ज किया गया है। वहीं जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों के असली मालिकों की पहचान की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : मुंगेर में नया निबंधन कार्यालय हुआ शुरू, जनता को मिली बड़ी राहत

    Anwar Ansari alias Tiya bike theft gang Bitu Kumar BNS section 303(2) BNS section 317(5) Crime news Dhanbad Habib Ansari Jamtara Jamtara police station Jharkhand news motorcycle theft Nirsa Nirsa police station police action Raid Scooty Recovered stolen bike Wazir Ansari अनवर अंसारी उर्फ टीया अपराध समाचार चोरी की बाइक छापेमारी जामताड़ा जामताड़ा थाना झारखंड न्यूज धनबाद निरसा निरसा थाना पुलिस कार्रवाई बाइक चोरी गिरोह बिटु कुमार बीएनएस धारा 303(2) बीएनएस धारा 317(5) मोटरसाइकिल चोरी वजीर अंसारी स्कूटी बरामद हबीब अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुरानी परेशानियों को अलविदा, मुंगेर में खुला आधुनिक रजिस्ट्री भवन
    Next Article 15 साल के प्रेम प्रसंग में हुई आशिफ अंसारी की ह’त्या, प्रेमिका के पति ने दी थे सुपारी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.