Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गांधी ने पूरी दुनिया को सत्याग्रह और अहिंसा का मार्ग दिखाया : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी ने पूरी दुनिया को सत्याग्रह और अहिंसा का मार्ग दिखाया : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की स्मृतियों को नमन किया

    रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन दोनों ने अपील किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का एक सुखद झारखंड एक स्वावलंबी झारखंड एक समृद्ध झारखंड, एक सुखद भारत एक समृद्ध भारत और एक स्वावलंबी भारत बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार की अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी, जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के लिए आन्दोलन के नये स्वरूप को सामने रखा।

    67वर्षों बाद गांधी जी के सपनों को पूरा करने का प्रयास हुआ

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक सपना था कि स्वच्छ भारत का निर्माण हो। आजादी के 67 वर्ष बीत गये लेकिन, पहले के किसी भी सरकार ने महात्मा के सपनों को पूरा करने में अपनी गंभीरता नहीं दिखाई। पहली बार 2014 में जब एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो उन्होंने लाल किला से यह आह्वान किया कि हमें बापू की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत उनके कदमों में देना है। पिछले 5 वर्षों में देशवासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का काम किया है। केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ स्वच्छ झारखंड एवं स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    हमें गर्व है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने में सफलता मिली

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज हमें खुशी है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने में सफलता मिली है। सरकार और आम जनता के अथक प्रयास का ही परिणाम है कि आज हमारा झारखंड शत प्रतिशत खुले में शौच मुक्त है। उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छ झारखंड आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में समर्पित कर रहे हैं।

    संकल्प लें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेने की अपील किया है। इसे केवल सरकार या नगर निगम के भरोसे पूरा नहीं किया जा सकता है। इसके लिए हमें गांव, शहर, छोटी-छोटी गलियों में रहने वाले लोगों को जागरूक कर जिम्मेदार बनाना है। आम जनता को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक सभी जीव जंतु पेड़ पौधों एवं मनुष्य के लिए एक बड़ा खतरा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर एक स्वच्छ झारखंड एक स्वच्छ भारत, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त झारखंड सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में अपनी महती भूमिका निभानी है।

    लाल बहादुर शास्त्री ने देश के जवानों और किसानों को नयी प्रेरणा दी

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान से देश के सुरक्षा बल और किसानों को नयी प्रेरणा दी। आज उनकी प्रेरणा से राज्य सरकार ने झारखंड के किसानों के समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना चला रही है ताकि झारखंड के किसान आर्थिक रूप से सबल हो सके और समृद्धशाली बन सकें। राष्ट्र देश के सभी सुरक्षा बल के जवानों को भी नमन कर रहा है।

    महात्मा गांधी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तथा उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी ने कार्य किया था। हमारी डबल इंजन की सरकार भी उसी के अनुसार काम कर रही है। आज महिलाएं अपने पैर पर खड़ी हो सके इसके लिए उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है तथा प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है।

    218 प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया

    झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तहत 218 प्रशिक्षणार्थियों को रघुवर दास ने सर्टिफिकेट प्रदान किया जिसमें ओरमांझी की पार्वती देवी, लवली चौधरी, लीना कुमारी, संध्या लकरा, झमा प्रभा, मोनी दास, चंदा प्रवीण ऋतु कुमारी पाठक तथा अन्य सामिल थीं।

    इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सी पी सिंह, सांसद रांची संजय सेठ, विधायक डॉ जीतू चरण राम, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक सहित अन्य गणमान्य लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    jharkhand Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कारोबारी को बाइक सवार अपराधी ने मारी गोली, रिंची अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जुटी है जांच में
    Next Article गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विधायक कुणाल षाडंगी ने की पहल, बिहार बाढ़ राहत कोष में दिया एक माह का वेतन, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.