Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपराधी ने मारी गोली, रिंची अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जुटी है जांच में
    झारखंड

    जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपराधी ने मारी गोली, रिंची अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जुटी है जांच में

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में अपराधियों ने जमीन कारोबारी मनोज मिंज को गोली मारा है। अपराधियों ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घटना को अंजाम दिया है। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मनोज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, आसपास के लोगों ने अपराधियों के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दिया है। इधर, इंस्पेक्टर अनिल द्विवेदी ने कहा कि पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा किया जायेगा।

    दो गोली मारा है अपराधियों ने मनोज को

    पुलिस के अनुसार जमीन कारोबारी मनोज मिंज सेंबो का रहने वाला है। सुबह के समय काम के सिलसिले में घर से बाहर जा रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने मनोज को निशाना साधते हुए गोली मारा। जिसमें दो गोली मनोज को लगा है। हालांकि, कुछ लोगों ने अपराधियों का पीछा करने का भी प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगा है।

    अपराधियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

    मनोज मिंज को गोली मारने आये अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी पूरे मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि उन्हें जल्द से गिरफ्तार किया जा सकें।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक ढुल्लू महतो ने कहा, जनता मेरे खिलाफ आवाज उठाएगी तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा
    Next Article गांधी ने पूरी दुनिया को सत्याग्रह और अहिंसा का मार्ग दिखाया : रघुवर दास

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    कोडरमा

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.