Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, 18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
    देश

    भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, 18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमृत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : राम भक्तों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय रेलवे ने कल यानी 18 जुलाई को भागलपुर से गोमतीनगर (लखनऊ) के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कर रही है। इस खास मौके पर यात्रियों को बिना टिकट पूरी यात्रा मुफ्त करने की सुविधा दी जाएगी।

    यात्रा का पूरा विवरण :

    • ट्रेन रवाना होगी : 18 जुलाई को सुबह 11:30 बजे भागलपुर जंक्शन से।
    • ठहराव : मालदा टाउन, न्यू फरक्का, साहिबगंज, सुल्तानगंज, किऊल, शेखपुरा, नवादा, गया, सासाराम, भभुआ रोड, वाराणसी और अयोध्या धाम।
    • गंतव्य : गोमतीनगर (लखनऊ), जहां ट्रेन 19 जुलाई की सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी।
    • विशेष ठहराव : अयोध्या धाम जंक्शन पर श्रद्धालु उतरकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।

    यात्रा के दौरान सुविधाएं :

    • यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन, चाय और पीने का पानी मुफ्त दिया जाएगा।
    • प्रत्येक यात्री को एक विशेष स्मारिका भी भेंट की जाएगी।
    • ट्रेन में 22 कोच होंगे – 12 स्लीपर, 8 सामान्य और 2 गार्ड कोच।
    • आधुनिक सुविधाओं में CCTV कैमरे, पैंट्री कार और झटका-रहित यात्रा के लिए विशेष कपलर शामिल हैं।

    सुरक्षा और व्यवस्था :

    • ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवान तैनात रहेंगे।
    • टिकट निरीक्षक यात्रा के सुचारू संचालन की निगरानी करेंगे।

    मालदा डिवीजन की सीनियर डीसीएम अंजन ने बताया कि यह मुफ्त यात्रा केवल 18 जुलाई को ट्रेन के उद्घाटन के दिन ही उपलब्ध होगी। इसके बाद यह ट्रेन नियमित किराए पर चलेगी।

    रेलवे ने भागलपुर, साहिबगंज और आस-पास के क्षेत्रों में इस विशेष सेवा का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा का लाभ उठा सकें।

    Also Read : गोविंदपुर में डेंगू को लेकर एंटी लार्वा छिड़काव

    18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस Amrit Bharat Express will run on July 18 Free train travel from Bhagalpur to Ayodhya Dham भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUIDAI का कड़ा एक्शन! 1.17 करोड़ से ज्यादा Aadhaar Cards को किया गया डिएक्टिवेट
    Next Article चाईबासा के सात होनहार खिलाड़ियों का झारखंड जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ चयन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026
    देश

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.