Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»UIDAI का कड़ा एक्शन! 1.17 करोड़ से ज्यादा Aadhaar Cards को किया गया डिएक्टिवेट
    झारखंड

    UIDAI का कड़ा एक्शन! 1.17 करोड़ से ज्यादा Aadhaar Cards को किया गया डिएक्टिवेट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UIDAI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 1.17 करोड़ से ज्यादा मृत व्यक्तियों के आधार नंबर डिएक्टिवेट कर दिए हैं. यह फैसला पहचान के गलत इस्तेमाल को रोकने और आधार डेटाबेस को सटीक बनाए रखने के मकसद से लिया गया है. दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी उसका आधार कार्ड इस्तेमाल होता रहता है. खासकर सरकारी योजनाओं या किसी तरह की धोखाधड़ी में. अब UIDAI ने इस गड़बड़ी को रोकने के लिए “मृत व्यक्ति की रिपोर्टिंग” नाम से एक नई सेवा भी शुरू की है.

    कैसे बंद होगा मृत व्यक्ति का आधार?

    UIDAI की इस नई सुविधा के तहत अब कोई भी परिवार का सदस्य myAadhaar पोर्टल पर जाकर मृत व्यक्ति की जानकारी दे सकता है. इसके लिए जरूरी होगा:

    • मृतक का आधार नंबर
    • मृत्यु प्रमाण पत्र नंबर
    • अन्य बुनियादी जानकारी
    • रिपोर्ट करने वाले सदस्य की खुद की पहचान

    इस जानकारी की जांच के बाद UIDAI आधार नंबर को डिएक्टिवेट कर देगा, ताकि उसका आगे किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल न हो सके.

    अब तक क्या-क्या हुआ?

    UIDAI ने जानकारी दी कि उन्हें अब तक 1.55 करोड़ मौत से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें से 1.17 करोड़ आधार पूरी जांच के बाद बंद कर दिए गए हैं. बाकी राज्यों से डेटा आना अभी भी जारी है. वहीं, 100 साल से ज्यादा उम्र वालों के रिकॉर्ड को भी राज्यों से सत्यापित कराया जा रहा है ताकि यह तय हो सके कि वे जीवित हैं या नहीं.

    क्यों जरूरी था ये कदम?

    आधार देश का सबसे बड़ा पहचान पत्र है और इससे बैंकिंग, सरकारी सब्सिडी, राशन और अन्य योजनाएं जुड़ी होती हैं. ऐसे में मृत व्यक्ति का आधार अगर एक्टिव रहता है, तो उसकी मदद से फर्जीवाड़ा मुमकिन हो सकता है. UIDAI का ये नया प्रयास इसी खतरे को रोकने के लिए है.

    राज्य सरकारों का सहयोग

    UIDAI ने बताया कि वह राज्य सरकारों और नगर निकायों के साथ मिलकर यह डेटा जुटा रहा है. अभी यह सेवा 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, बाकी राज्यों को भी जल्द जोड़ा जाएगा.

    UIDAI का यह कदम डिजिटल इंडिया को और सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है, जिससे आम लोगों की पहचान सुरक्षित रहेगी और किसी मृत व्यक्ति की जानकारी का दुरुपयोग नहीं होगा.

    Also Read : राजधानी के रिहायशी इलाके की एक दुकान में लगी आ’ग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    Aadhaar Aadhaar Card Aadhaar database Aadhaar deactivation Aadhaar fraud Aadhaar fraud prevention Aadhaar improvement Aadhaar security measures Aadhaar services Aadhaar update data accuracy deceased person reporting deceased persons’ Aadhaar digital identity government schemes identification authority identity misuse identity security UIDAI Unique Identification Authority of India आधार आधार अपडेट आधार कार्ड आधार डिएक्टिवेशन आधार डेटाबेस आधार धोखाधड़ी आधार धोखाधड़ी रोकथाम आधार सुधार आधार सुरक्षा उपाय आधार सेवा डिजिटल पहचान डेटा सटीकता पहचान का दुरुपयोग पहचान प्राधिकरण पहचान सुरक्षा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण मृत व्यक्ति की रिपोर्टिंग मृत व्यक्तियों के आधार सरकारी योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर में डेंगू को लेकर एंटी लार्वा छिड़काव
    Next Article भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, 18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.