Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धोखाधड़ी : एक साथ तीन सरकारी पदों पर इंजीनियर कर रहा था काम, खुली पोल, एफआईआर दर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    धोखाधड़ी : एक साथ तीन सरकारी पदों पर इंजीनियर कर रहा था काम, खुली पोल, एफआईआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना : बिहार सरकार में एक सहायक इंजीनियर ने ऐसा फर्जीवाड़ा किया कि किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी और इस दौरान उसने काफी पैसे भी बनाए। यह इंजीनियर न केवल एक साथ तीन-तीन पदों पर कार्य कर रहा था बल्कि संबंधित विभाग से पिछले तीन दशकों से तनख्वाह भी ले रहा था। केवल इतना ही नहीं उसे इन पदों पर समय-समय पर पदोन्नति भी मिलती रही। इस इंजिनियर का नाम सुरेश राम है जो पटना जिले के बभौल गांव का रहने वाला है।

    अफसोस उसकी इस धोखधड़ी को अत्याधुनिक तकनीक ने पकड़वा दिया। वृहद वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (सीएफएमएस) ने सहायक इंजिनियर के फर्जीवाड़े को पकड़ लिया और उसकी पोल खुल गई। इस तकनीक में बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों के आधार, जन्मतिथि और पैन के विवरण को भरना होता है। जिसके कारण उसका फर्जीवाड़ा सामने आ गया। सुरेश के साथी मधुसूदन कुमार कर्ण की शिकायत के आधार पर किशनगंज पुलिस स्टेशन में पिछले हफ्ते एफआईआर दर्ज की गई। कर्ण भवन निर्माण विभाग में एक कार्यकारी अभियंता है।

    सुरेश जो कुछ ही सालों में सेवानिवृत्त होने वाले थे अब फरार हो गए हैं। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने शुक्रवार को कहा कि इंजिनियर को गिरफ्तार करने के लिए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। एफआईआर के अनुसार सुरेश को पहली बार 20 फरवरी 1988 को पटना में राज्य सड़क निर्माण विभाग में सहायक इंजीनियर के तौर पर नियुक्त किया गया था।

    इसके बाद अगले साल उन्हें जल संसाधन विभाग में नौकरी की पेशकश की गई जहां उन्होंने 28 जुलाई, 1989 को उसी शहर में कार्यभार संभाला। इसके बाद सुरेश को उसी साल जल संसाधन विभाग के तहत दूसरी नौकरी की पेशकश की गई जो सुपौल जिले के भीम नगर पूर्वी तटबंध पर थी। शिकायतकर्ता के अनुसार सुरेश को 10 अप्रैल, 2018 को सड़क निर्माण विभाग में सहायक इंजीनियर और 17 जून, 2005 को जल संसाधन विभाग में पदोन्नती दी गई।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यदि राज्य सरकार के कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए सीएफएमएस को लागू नहीं किया जाता तो सुरेश एक के बाद एक करके तीनों पदों से सेवानिवृत्त हो जाता।’ शिकायतकर्ता ने कहा, ’22 जुलाई को उपसचिव ने सुरेश को कुछ विसंगतियों का पता चलने के बाद सिंचाई विभाग में अपने सभी कागजात लाने के लिए कहा। हालांकि वह लेकर नहीं आया जिसके बाद नौ अगस्त को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।’

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की संभावना
    Next Article छत्तीसगढ़ : धुरबेड़ा के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.