Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अमूल वेयरहाउस अगलगी मामले में के चार अधिकारी पर FIR दर्ज
    झारखंड

    अमूल वेयरहाउस अगलगी मामले में के चार अधिकारी पर FIR दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: अमूल वेयरहाउस में लगी आग को लेकर 25 दिन बाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा स्थित वेयरहाउस में 5 जुलाई की सुबह आग लगी थी, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। अब कंपनी ने चार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें नामजद किया है।

    शंकोसाई रोड नंबर 3 निवासी राकेश कुमार सिंह की ओर से दर्ज शिकायत में अमूल गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के जोन हेड एनएस सिन्हा, बिहार-झारखंड-गुजरात के जोनल हेड रैबती रमण, सिमुलडांगा ब्रांच मैनेजर केशव सिंह समेत चार अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप है कि आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।

    कंपनी के अनुसार, इस आगजनी में करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूध, मक्खन, दही और अन्य डेयरी उत्पाद जलकर राख हो गए। घटना के समय वेयरहाउस में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया था। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से जांच की मांग की जा रही थी, लेकिन एफआईआर देर से दर्ज होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद अधिकारियों से जल्द पूछताछ की जाएगी और आग के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया जाएगा। इस घटना ने अमूल के स्थानीय वेयरहाउस संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Amul Fire Amul India Amul Officials Amul Warehouse Dairy Product Loss FIR Filed Fire Incident Fire Safety Violation Industrial Fire Jamshedpur News Jharkhand news MGM Police Station Negligence Case Simuldanga warehouse fire
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में अब अपराधियों की खैर नहीं, हाईस्पीड बाइक से लैस हुई रांची पुलिस
    Next Article गिरिडीह में नकली अंग्रेजी शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 300 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार…

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.