Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बेगूसराय में 330 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, सीएम नीतीश ने कैंपा कोला फैक्ट्री की रखी आधारशिला
    बिहार

    बेगूसराय में 330 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, सीएम नीतीश ने कैंपा कोला फैक्ट्री की रखी आधारशिला

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन बेगूसराय में विकास योजनाओं की झड़ी लग गई। औद्योगिक पहचान वाले इस जिले को मुख्यमंत्री ने करीब 330 करोड़ रुपये की 402 विकास योजनाओं की सौगात दी। गांधी मैदान से लेकर बियाडा कैंपस तक मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही लंबे समय से चर्चा में रही कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला रखकर जिले में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

    हेलीपैड पर अचानक पहुंच गया बैल, मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक बैल अचानक हेलीपैड के अंदर पहुंच गया। बैल को देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन बैल ने उल्टा पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा दिया। कुछ देर के लिए हेलीपैड के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैल लगातार इधर-उधर भागता रहा, जिससे सुरक्षाकर्मियों को उसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे परिसर से बाहर निकाला गया।

    जनसभा में विरोधियों पर भी बोले CM

    बेगूसराय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष, खासक रलालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कानून व्यवस्था की हालत ठीक नहीं थी और लोगों में डर का माहौल रहता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और अब स्थिति काफी बदल चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं ज्यादा होती थीं, लेकिन सरकार ने कब्रिस्तानों और मंदिरों की घेराबंदी जैसे कदम उठाकर शांति बनाए रखने की कोशिश की।

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की झड़ी

    समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 402 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें 118.67 करोड़ रुपये की 190 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 211.97 करोड़ रुपये की 212 योजनाओं का उद्घाटन हुआ। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और अन्य जरूरी विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के शुरू होने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

    फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण, अब शेखपुरा का दौरा

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बियाडा क्षेत्र में स्थापित कुछ फैक्ट्रियों का भी अवलोकन किया। अधिकारियों से औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

    Also Read : चतरा में तेज रफ्तार का कहर : नाइट गार्ड की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, दो घंटे तक सड़क जाम

    330 crore project Begusarai Begusarai development Bihar Development Projects bihar government Bihar news Bihar Politics Campa Cola factory industrial development Lalu Prasad Yadav Latest news News Samvad Nitish kumar Samriddhi Yatra Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में तेज रफ्तार का कहर : नाइट गार्ड की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, दो घंटे तक सड़क जाम
    Next Article सरायकेला के आदित्यपुर में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर फायरिंग, कर्मचारी बाल-बाल बचे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.