Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजयुमो की आक्रोश रैली में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य की दशा और दुर्दशा से सभी परिचित
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजयुमो की आक्रोश रैली में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य की दशा और दुर्दशा से सभी परिचित

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले कि इस राज्य की दशा और दुर्दशा से आप परिचित है. पिछले 5 सालों से लगातार राज्य के अंदर सभी वर्गों में चाहे युवा, महिला या दलित, जनजातीय, पिछड़ा या सामान्य वर्ग किसी के बारे में विकास के साथ न योजना बनी न ही कार्यक्रम बना. न ही विकास को लेकर काम किए. न रोजगार मिला और न महिलाओं को सम्मान मिला. न आदिवासियों की जमीन सुरक्षित है और न ही आदिवासी. आज हमारी माताएं-बहने भी सुरक्षित नहीं है. इसलिए आज आक्रोश रैली के माध्यम से आप आए है तो आग्रह करूंगा कि ये सरकार परिवारवाद में डूब गई है. बात आदिवासियों की करती है लेकिन आदिवासी सीएम को हटाने के लिए, बेइज्जत करने के लिए किस तरह की नीति अपनाई वह आज दिखाई दे रहा है. न उनके दल में संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता की पूछ है और न ही सीनियर की पूछ है. न ही उनके दल में आदिवासियों को लेकर नीति की कोई चिंता है. जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं हो रही है. लेकिन रिजल्ट नहीं आ रहा है. किश्तों में रिजल्ट निकाले जा रहे है. कुछ रिजल्ट तो निकाले ही नहीं जा रहे है. हमारे यहां भी बंगाल की तरह हालात पैदान करने की कोशिश की जा रही है.   

     

     

    अपने अधिकार के लिए निकल चुके है हमारे युवा : डॉ नीरा यादव

    भाजयुमो की आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि मोरहाबादी जाने में ऐसा लगा जैसे हम बॉर्डर जा रहे है. हमने अपने ड्राइवर से पूछा कि हमें कहां ले जा रहे है. चारों ओर कंटीले बैरियर और फोर्स देखकर ऐसा लगा कि हम मोरहाबादी नहीं बल्कि कहीं और जा रहे है. उन्होंने कहा कि अब हमारे युवा अपने अधिकार के लिए निकल चुके है. मुख्यमंत्री जी ये जो आपकी ठगबंधन की सरकार है महिलाओं और झारखंड के लोगों को ठगने का काम न करे. अपने अधिकारी और हक के लिए युवा मोरहाबादी मैदान में आए है. आज मैदान में जितनी भीड़ है उसे देखकर समझा जा सकता है कि युवा कितने आक्रोशित है. आप अगर पांच साल इतना जोर काम करने में दिखाया होता तो ऐसी स्थिति नहीं होती. ये अभियान अब रण का रूप लेगा. हमारे कार्यकर्ता अब रूकने वाले नहीं है.

    अर्जुन मुंडा आक्रोश रैली आदिवासी अधिकार। आदिवासी सुरक्षा आर्थिक मुद्दे कोडरमा जेएसएससी जेपीएससी झारखंड राज्य झारखंड सरकार ठगबंधन सरकार डॉ नीरा यादव परीक्षा परिणाम बंगाल भाजपा भाजयुमो भारतीय राजनीति महिला अधिकार महिला सुरक्षा मोरहाबादी मैदान युवा आक्रोश रांची राजनीति रोजगार रोजगार मुद्दे विकास विरोध प्रदर्शन शिक्षा मुद्दे सरकार विरोध सामाजिक मुद्दे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेपाल केमार्स्यांगदी नदी में गिरी बस, 14 की मौ’त, 16 घायल
    Next Article युवाओं की हुंकार से डर गई हेमंत सरकार: संजय सेठ

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.