Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर संजय टाइगर को पुलिस के द्वारा फंसाए जाने का आरोप, जानें क्या है मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर संजय टाइगर को पुलिस के द्वारा फंसाए जाने का आरोप, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के कोयंजारा डायर मेला में गोली चलने के मामले में पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर संजय टाइगर को फंसाए जाने का आरोप घायल कार्तिक महतो एवं उनके परिजनों ने लगाया है। 29 अक्टूबर को कोयंजारा गांव में डायर मेला का आयोजन किया गया था। इसी बीच किसी अज्ञात अपराधी के द्वारा गोली चालन की घटना हो गई । जिसमें कोयंजारा निवासी कार्तिक महतो उम्र 24 वर्ष के उंगली में चोट लगी है। घायल कार्तिक का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है । घायल कार्तिक महतो ने थाना प्रभारी गुमला के नाम पत्र लिखकर गलत एफआईआर दर्ज कर संजय टाइगर को फंसाने का काम कर रही है। जबकि घटना के दौरान संजय टाइगर मौजूद नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली चलाया गया था। इधर संजय टाइगर की धर्मपत्नी रेखा देवी ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात करीब 1:00 बजे गुमला पुलिस शांति सेना के कर्ताधर्ता जितेंद्र साहू उर्फ जीतू साहू के साथ पहुंची और पूछताछ के नाम पर संजय को उठाकर गुमला थाना ले आई। उन्होंने कहा है कि शांति सेना के जीतू साहू और संजय साथ में ठेकेदारी का काम किया करते थे और संजय के द्वारा जीतू साहू को ठेकेदारी के काम के लिए 50000 नगद दिए गए थे। ठेकेदारी के लिए दिए गए पैसे की जानकारी एवं कार्य में कितना लाभ होने की जानकारी संजय के द्वारा जीतू साहू से मांगे जाने पर जीतू साहू के द्वारा संजय को फंसा देने का धमकी दिया जा रहा था। रेखा देवी का कहना है कि शांति सेना के जितेंद्र साहू उर्फ जीतू साहू पुलिस के साथ मिलकर संजय को फंसाने का काम कर रहे हैं। घायल कार्तिक महतो ने थाना प्रभारी को लिखे गए चिट्ठी में मामले की उच्च स्तरीय जांच कर अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का मांग किया है। घायल कार्तिक महतो एवं उनके पिता अर्जुन महतो ने कहा कि डायर मेला में हम लोग गए हुए थे इसी बीच गोली चालन की घटना हुई लेकिन गोली चालन की घटना में संजय टाइगर कहीं भी नहीं था पुलिस एक साजिश के तहत उसे फंसाने की काम कर रही है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर गोली चलाने वाले सही अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करें।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजदयू दिल्ली और झारखंड में अपने बलबूते लड़ेगा चुनाव, जानें पूरी रिपोर्ट
    Next Article आदिवासी व पिछड़े वर्ग के लोग अपने स्वाभिमान को जगाएं : मुख्यमंत्री

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कमर्शियल पायलट बनने का सपना हुआ साकार, 15 छात्रों की ट्रेनिंग शुरू; 34.31 लाख रुपये होगी फीस

    June 14, 2026
    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कमर्शियल पायलट बनने का सपना हुआ साकार, 15 छात्रों की ट्रेनिंग शुरू; 34.31 लाख रुपये होगी फीस

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.