Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेल से निकलने के बाद बिगड़ी पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
    झारखंड

    जेल से निकलने के बाद बिगड़ी पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संजीव सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक और सिंह मेंशन के युवराज संजीव सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार शाम सोशल मीडिया के जरिए दी।

    विधायक रागिनी सिंह ने जताई चिंता

    रागिनी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “निराशा के बादल छंटेंगे, सूरज फिर चमकेगा। हर रात के बाद सुबह होती है, और जब आप सबका साथ है तो मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा। हमारे दिलों के करीब संजीव जी अभी स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं। आप सभी से प्रार्थना है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।”

    निराशा के बादल छंट जाएंगे,
    सूरज की किरणें फिर से चमकेंगी।
    हर रात के बाद सूरज उगता है, आपका साथ है तो कठिन दौर भी गुजर जाएगा।

    हर दिल अजीज। आपके अपने संजीव जी स्वास्थ्य के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं ईश्वर से… pic.twitter.com/rmAbIjdGCs

    — Ragini Singh (@RaginiSingh7007) August 23, 2025

    सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता

    जैसे ही यह खबर सामने आई, संजीव सिंह के समर्थकों में बेचैनी और चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    हाल ही में जेल से रिहा हुए थे संजीव सिंह

    गौरतलब है कि संजीव सिंह को हाल ही में 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। वह अपने चचेरे भाई और झरिया के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद थे। आठ साल बाद उन्हें बेल पर रिहाई मिली थी।

    27 अगस्त को आना है बड़ा फैसला

    इस बीच, 27 अगस्त को धनबाद कोर्ट में नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला आने वाला है। ऐसे में संजीव सिंह की बिगड़ती तबीयत ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। समर्थकों के साथ-साथ विरोधी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

    Also Read : CUJ में द्वितीय चरण नामांकन कल से शुरू, 11 कोर्स में 112 रिक्त सीटें भरने का मौका

    जेल से रिहाई. झरिया राजनीति झरिया विधायक झारखंड न्यूज झारखंड राजनीति दिल्ली अस्पताल धनबाद कोर्ट नीरज सिंह हत्याकांड संजीव सिंह संजीव सिंह की तबीयत सिंह मेशन सुप्रीम कोर्ट बेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCUJ में द्वितीय चरण नामांकन कल से शुरू, 11 कोर्स में 112 रिक्त सीटें भरने का मौका
    Next Article CM नीतीश आज करेंगे बिजली आधुनिकीकरण परियोजना सहित कई विकास योजनाओं का शिलान्यास

    Related Posts

    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    आदिवासी

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.