Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CUJ में द्वितीय चरण नामांकन कल से शुरू, 11 कोर्स में 112 रिक्त सीटें भरने का मौका
    झारखंड

    CUJ में द्वितीय चरण नामांकन कल से शुरू, 11 कोर्स में 112 रिक्त सीटें भरने का मौका

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CUJ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में 2025-26 सत्र के लिए ग्रेजुएट स्तर के विभिन्न चार वर्षीय कोर्सों में पहले चरण के नामांकन के बाद आठ पाठ्यक्रमों में पूरी सीटें भर गई हैं। अब बची हुई 11 विषयों में कुल 112 रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।

    कौन-कौन से कोर्स में है मौका?

    द्वितीय चरण में नामांकन के लिए चार वर्षीय बीएससी के जियोग्राफी (भूगोल), पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित विषयों में सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, चार वर्षीय बीए में जनसंचार (मास कम्युनिकेशन), हिंदी, कोरियन भाषा, चीनी भाषा, मानव विज्ञान और अर्थशास्त्र के विषयों में भी प्रवेश लिए जाएंगे। इसके अलावा बीटेक के मेटेलर्जिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग कोर्स में भी खाली सीटें हैं।

    जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) में नामांकन के लिए खास सूचना

    जो विद्यार्थी जनसंचार में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे सीयूईटी के पोर्टल पर ‘मास मीडिया, मास कम्युनिकेशन’ या ‘जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट’ के विकल्प के अनुसार फार्म भर सकते हैं। इसके लिए पहले चरण की तरह ही नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    फीस और पात्रता

    सामान्य वर्ग (UR) के लिए नामांकन शुल्क 800 रुपये है, जबकि SC/ST के लिए 400 रुपये निर्धारित किए गए हैं। दिव्यांग और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस कम रखी गई है। ध्यान रहे कि पंजीकरण शुल्क गैर-वापसी योग्य है, और एक बार जमा करने पर किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

    कैसे करें आवेदन?

    जो छात्र प्रथम चरण में नामांकन नहीं कर पाए या जिनका प्रवेश नहीं हो पाया, वे भी इस चरण में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सीयूजे की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण लिंक उपलब्ध रहेगा। पहले चरण के नामांकन फार्म भर चुके और काउंसलिंग में भाग न लेने वाले उम्मीदवारों को भी खाली सीटों के गूगल फॉर्म को भरना होगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    आगे की प्रक्रिया

    नामांकन सूची 3 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 8 सितंबर को दस्तावेज़ सत्यापन और 10 सितंबर को सीट आवंटन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी।

    BA admission BSc admission CUET 2025 CUJ admission 2025 CUJ नामांकन CUJ सीटें खाली ऑनलाइन आवेदन कॉलेज प्रवेश कॉलेज फीस छात्रवृत्ति झारखंड यूनिवर्सिटी झारखंड शिक्षा फीस जानकारी बीटेक admission मास कम्युनिकेशन राज्य शिक्षा शिक्षा समाचार स्नातक कोर्स स्नातक प्रवेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के इस स्टार टेस्ट बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, भावुक नोट में जाहिर की भावनाएं
    Next Article जेल से निकलने के बाद बिगड़ी पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.