Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पूर्व डीजीपी का बेटा बोला- मम्मी और बहन ने पापा को मा’र डाला
    क्राइम

    पूर्व डीजीपी का बेटा बोला- मम्मी और बहन ने पापा को मा’र डाला

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bangalore : कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. दिवंगत अधिकारी के बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है.

    खाने के दौरान हुआ हमला

    मिली जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय ओम प्रकाश की हत्या उस समय की गई जब वे दोपहर का भोजन कर रहे थे. उनकी प्लेट में दो तरह की मछलियां थीं. इसी दौरान पत्नी पल्लवी से बहस छिड़ गई और उसने कथित तौर पर अचानक चाकू से उन पर हमला कर दिया. घटनास्थल से पुलिस को दो चाकू और एक टूटी हुई बोतल बरामद हुई है. जिन्हें हत्या में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है.

    धमकियों के बाद भी बुलाया गया वापस

    बेटे कार्तिकेश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनकी मां पल्लवी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थीं. जिसके चलते पिता (पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश )  अपनी बहन के घर रहने चले गए थे. कार्तिकेश ने शिकायत में बताया कि दो दिन पहले कृति वहां गई और किसी तरह उन्हें घर लौटने के लिए मना लिया, जबकि वे वापस आने को तैयार नहीं थे.

    घटना की जानकारी पड़ोसी ने दी

    कार्तिकेश ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे वे डोमलूर स्थित कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में थे. जब पड़ोसी जयश्री श्रीधरन ने फोन कर बताया कि उनके पिता घर में सीढ़ियों के नीचे खून से लथपथ पड़े हैं. जब वह घर (HSR लेआउट) पहुंचे, तो पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे और पूर्व डीजीपी  के सिर और शरीर पर गंभीर घाव थे. उनकी बॉडी के पास एक चाकू और टूटी हुई बोतल मिली थी.

    अक्सर होते थे झगड़े

    बेटे ने यह भी बताया कि उनकी मां और बहन का अकसर पिता से झगड़ा होता रहता था. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा संदेह है कि मेरी मां और बहन इस हत्या में शामिल हैं. मैं इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं.”

    पूर्व

    पूर्व डीजीपी का प्रोफ़ाइल

    बिहार के चंपारण जिला के मूल निवासी ओम प्रकाश ने भूविज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी. उन्हें 1 मार्च 2015 को कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की जांच की और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने गए. फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की हर कोण से जांच कर रही है और फॉरेंसिक साक्ष्यों को इकट्ठा करने का कार्य जारी है. घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है.

    Also Read : लालू प्रसाद यादव को AIIMS से मिली छुट्टी, अब पूरी तरह स्वस्थ

    Arrest Bihar Champaran district of Bihar conspiracy Crime news Director General of Police Family Dispute FIR Filed Karnataka Karnataka Police Karthikesh Kriti murder Murder case Om Prakash Pallavi shocking twist अपराध खबर ओम प्रकाश कर्नाटक कर्नाटक पुलिस कार्तिकेश कृति गिरफ्तारी चौंकाने वाला मोड़ पल्लवी पारिवारिक विवाद पुलिस महानिदेशक बिहार बिहार के चंपारण जिला मामला दर्ज साजिश हत्या हत्या का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन मुद्दों को लेकर BMS का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा वित्त मंत्री के पास
    Next Article रामगढ़ में धधक रहा अवैध कोयला खदान, इलाके में दहशत का माहौल

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.