Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रघुवर का CM पर कटाक्ष, कहा- सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’
    झारखंड

    रघुवर का CM पर कटाक्ष, कहा- सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: एक कहावत है- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’। यह कहावत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सटीक बैठती है।

    यह बात कही है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने। उन्होंने मंगलवार को डेंगू प्रभावित बिरसानगर क्षेत्र का दौरा किया। श्री दास ने बिरसानगर के जोन नं. 1 बी के माछपाड़ा निवासी बालिका स्व. विशाखा पाणि के परिजनों से मुलाकात की। विशाखा पाणि की मौत 3 सितंबर को डेंगू से हो गयी थी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, उन्होंने लक्ष्मी नर्सिंग होम एवं बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी स्व. अशोक घोष के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के दौरा करने के क्रम में उन्होंने डेंगू से प्रभावित परिवार मुकेश मिश्रा के यहां जाकर परिवारजनों से मुलाकात की।

     

    बिरसानगर में शीघ्र फागिंग एवं दवा छिडक़ाव के लिए भेजी जायेगी टीम

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने बिरसानगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप की शिकायत उपायुक्त से की तथा इससे तुरंत निपटने के लिए आग्रह किया। उन्होंने उपायुक्त से यह भी कहा कि बिरसानगर में बड़ी संख्या में गरीब लोग निवास करते हैं। जिससे इनके लिए डेंगू का महंगा इलाज कराना मुश्किल है। ऐसे में अगर आयुष्मान से जुड़े कॉरपोरेट अस्पताल में डेंगू प्रभावित मरीजों की चिकित्सा की व्यवस्था हो जाती तो बेहतर होता। उपायुक्त ने पूर्व मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बिरसानगर में शीघ्र फागिंग एवं दवा छिडक़ाव के लिए टीम भेजी जायेगी।

     

        बिजली की कटौती से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लोग

    पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री को अकर्मण्य बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार लोकहित के हर मोर्चे पर विफल रही है। यह सरकार ना तो बिजली की सही ढंग से आपूर्ति कर रही है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त कर पा रही है। एक तरफ लोग स्वास्थ्य विभाग की अव्यस्था के कारण डेंगू और दूसरी मानसून जनित रोगों से मर रहे हैं तो दूसरी ओर बिजली की कटौती से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पूरे राज्य में लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। एक तरफ घर में भीषण गर्मी के कारण नींद नहीं आती है तो दूसरी तरफ छत पर मच्छरों की तांड़व से लोग रात को रातजगा करने को बाध्य हैं। कहा कि सरकार विद्युत आपूर्ति में आयी कमी को दूर करने में पूरी तरह से विफल रही है।

     

        मरीजों को छोड़ दिया भगवान भरोसे

    बड़ी-बड़ी बातें करने वाली हेमंत सरकार के राज्य में विद्युत सेवा की तरह स्वास्थ्य सेवा भी अचेतावस्था में है। झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मच्छर जनित बीमारी राज्य में कहर ढा रहा है और हेमंत सोरेन सत्ता सुख साधन की सैय्या पर नींद में विभोर हैं। उनके लिए कोई मरे या जीये क्या फर्क पड़ता है। राज्य के 15 जिलों में डेंगू और 10 जिले चिकनगुनिया की चपेट में आ गये हैं। सरकारी सुस्ती से दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। मानसून की इन बीमारियों से निपटने के लिए सरकार की तैयारी नहीं के बराबर है। मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। न तो फागिंग की पर्याप्त व्यवस्था है न दवा छिड़काव की। यही वजह है कि डेंगू से मरने वाली की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या सर्वाधिक 475 जमशेदपुर की है, इनमें पांच की मौत हाल के दिनों में हुई है। रांची जिला दूसरे स्थान पर है, जहां एक मरीज की मौत हो चुकी है। जमशेदपुर में 3 सितंबर को बिरसानगर की विशाखा पाणि की मौत से पूर्व चार की मौत हो चुकी है। यहां पॉजिटिविटी मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं।

    कोटा में पढ़ाई कर रहे झारखंड की एक छात्रा की मृत्यु डेंगू से हुई थी। जिन जिलों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले रखा है, उनमें पूर्वी सिंहभूम के अलावा कोडरमा, रामगढ़, देवघर, चतरा और सरायकेला शामिल है। राज्य की राजधानी रांची में अगस्त तक 26 डेंगू और 47 चिकनगुनिया के मामले मिले थे। राज्य के राजधानी में इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए जब कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं तो अन्य जगहों की सुध कौन लेगा?

          ये मौजूद रहे

    इस दौरान भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, तापस कर्मकार, मुकेश मिश्रा, कोकण पांडे, मनीष पांडे, विकास साहू, बापन बनर्जी, सुशांतो साहू, ओंकार सिंह, संजय पाल, डॉ भोला, भानु प्रताप व अन्य मौजूद रहे।

    Birsanagar Chief Minister Hemant Soren dengue Former Chief Minister jamshedpur Jamshedpur Update News Raghuvar Das जमशेदपुर जमशेदपुर अपडेट न्यूज डेंगू पूर्व मुख्यमंत्री बिरसानगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रघुवर दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद निशिकांत का ट्वीट, राज्‍य के मुख्‍य सचिव सुखदेव‍ सिंह और डीसी मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस
    Next Article बरलंगा पुलिस ने दो क्विंटल जावा महुआ समेत शराब भट्टियों को तोडा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.