सांसद निशिकांत का ट्वीट, राज्‍य के मुख्‍य सचिव सुखदेव‍ सिंह और डीसी मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस

रांची : राज्‍य के मुख्‍य सचिव सुखदेव‍ सिंह और डीसी मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस जारी किया गया है। उन्‍हें 21 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया गया है। गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने ये ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि ‘झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन जि‍ला उपायुक्त मंजूनाथ को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पेश होने का नोटिस जारी किया है। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह व देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ को मेरे ख़िलाफ साजि‍श रचने और अनर्गल पत्र लिखने के लिए लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पेश होने का नोटिस जारी किया है।