Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को भेजा जाएगा रिम्स, कोर्ट ने बेहतर इलाज के लिए दी अनुमति
    झारखंड

    धनबाद : पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को भेजा जाएगा रिम्स, कोर्ट ने बेहतर इलाज के लिए दी अनुमति

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को रिम्स रांची भेजा जाएगा। बेहतर इलाज के लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी है। फिलहाल संजीव सिंह एसएनएमएमसीएच के सीसीयू में भर्ती हैं।

    संजीव सिंह की याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने शनिवार को इसकी इजाजत दे दी है। संजीव के इलाज के लिए गठित एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों की टीम ने सभी जांच रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें हायर सेंटर भेजने की सलाह दी थी। अदालत ने डॉक्टरों के निर्णय के आलोक में कारा अधीक्षक धनबाद को संजीव सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स भेजने का आदेश दिया है।

    संजीव सिंह ने बेहतर इलाज के लिए कोर्ट से मांगी थी अनुमति

    बता दें कि 13 जुलाई को संजीव सिंह ने अदालत में आवेदन दायर कर अपने निजी खर्च पर बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल सीएमसी वेल्लोर या मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल साकेत दिल्ली जाने की अनुमति मांगी थी। इधर इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड ने जांच संबंधित सभी कागजात जेल प्रशासन को सौंप दिये हैं।

    संजीव सिंह की स्वास्थ्य में मामूली सुधार

    शनिवार को सीसीयू में भर्ती संजीव सिंह की स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है। सिर व कमर में दर्द बरकरार है। खाने-पीने के बाद उल्टी होने की समस्या पहले से कम है। डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा समय बेड पर ही रहने की सलाह दी है। बता दें कि मंडलकारा में कुर्सी से गिरकर घायल होने पर संजीव सिंह को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

    रिम्स में इलाज की अच्छी सुविधा नहीं- रागिनी सिंह

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा है कि किसी भी सूरत में संजीव सिंह को रिम्स ले जाने नहीं देंगी। कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करती हैं। जेल प्रशासन ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है। उनके पति की बीमारी का इलाज रिम्स में संभव नहीं है। अगर रिम्स में इलाज की अच्छी सुविधा रहती तो राज्य के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो को पहले यहां के बड़े निजी तथा बाद में चेन्नई के अस्पताल में क्यों ले जाया गया। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो समेत कई बड़े नेताओं को इलाज के लिए क्यों बाहर जाना पड़ा। रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है। वह हाइ कोर्ट जायेंगी। उनके पति का इलाज धनबाद के निजी अस्पताल में हो। वह इसका खर्च वहन करने को तैयार हैं।

    better treatment Court Dhanbad Former BJP MLA Sanjeev Singh jharkhand Ragini Singh ranchi Rims SNMMCH पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में माफिया बच्चों से करा रही शराब की तस्करी, गया पैसेंजर ट्रेन से 4 नाबालिगों को फ्रूटी पैकेट शराब के साथ किया गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली अध्यादेश पर AAP को मिला कांग्रेस का समर्थन, केंद्र की नीति का किया विरोध

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.