Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को फिर हुआ कैंसर, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
    खेल-सिनेमा

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को फिर हुआ कैंसर, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर माइकल क्लार्क एक बार फिर स्किन कैंसर की चपेट में आ गए हैं। 44 वर्षीय क्लार्क ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा कर इस बारे में जानकारी दी। तस्वीर में उनकी नाक पर प्लास्टर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी नाक से एक और स्किन कैंसर हटाने के लिए ऑपरेशन किया गया है।

    क्लार्क ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “स्किन कैंसर एक गंभीर बीमारी है, खासकर ऑस्ट्रेलिया में। यह एक दोस्ताना याद दिलाने जैसा है कि अपनी त्वचा की जांच जरूर करवाएं। रोकथाम इलाज से बेहतर होती है, लेकिन मेरे मामले में नियमित जांच और जल्दी पता लगना सबसे जरूरी है। मैं शुक्रगुजार हूं कि डॉक्टरों ने इसे समय रहते पहचान लिया।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Michael Clarke AO (@michaelclarkeofficial)

    यहां याद दिला दें कि क्लार्क को पहली बार 2006 में स्किन कैंसर का पता चला था और तब से अब तक वे कई बार इसका इलाज करवा चुके हैं। मार्च 2022 में उनके माथे से कैंसर हटाया गया था, वहीं 2023 में उन्होंने अपनी छाती से बेसल सेल कार्सिनोमा नामक खतरनाक कैंसर को हटाने के लिए सर्जरी करवाई थी। पिछले साल भी उन्होंने “स्किन कैंसर फ्राइडे” के नाम से एक पोस्ट कर लोगों से जांच करवाने की अपील की थी।

    एक इंटरव्यू में क्लार्क ने बताया था कि उनकी इस बीमारी की बड़ी वजह क्रिकेट खेलते समय धूप में ज्यादा समय बिताना रहा है। उन्होंने कहा, “भारत जैसे देशों में पूरे दिन 8 घंटे धूप में फील्डिंग करनी पड़ती थी। खिलाड़ी सिर्फ बैगी ग्रीन कैप पहनते थे, जिससे चेहरे और कानों की पूरी तरह से सुरक्षा नहीं हो पाती थी। साथ ही, छोटी बाजू की शर्ट पहनने के कारण हाथों की त्वचा भी धूप में झुलसती थी।”

    माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट और 245 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 74 टेस्ट और 139 वनडे में कप्तानी की है। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने 2013-14 में इंग्लैंड को एशेज में 5-0 से हराया और 2015 में वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता। 2013 में उन्हें ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर और ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था।

    Also Read : रात में दिखता है Vitamin-D की कमी का यह खास लक्षण, न करें नजरअंदाज

    Former Australian captain Michael Clarke has skin cancer again former Australian captain Michael Clarke informed about skin cancer on Instagram ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को फिर हुआ स्किन कैंसर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएचसी सारवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, दवाएं और दस्तावेज राख
    Next Article BIG BREAKING : नीरज सिंह ह’त्याकांड के सभी आरोपी बरी

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.