Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिशाेम गुरु के बिना पहली बार JMM का स्थापना दिवस समारोह,धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भव्य आयोजन
    झारखंड

    दिशाेम गुरु के बिना पहली बार JMM का स्थापना दिवस समारोह,धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भव्य आयोजन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्थापना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज अपना 54वां स्थापना दिवस धनबाद के ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में मना रहा है। यह वही मैदान है, जहां 4 फरवरी 1973 को पार्टी की स्थापना हुई थी। इस वर्ष का स्थापना दिवस कई मायनों में खास है, क्योंकि पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी है। इसके चलते कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    हालांकि, यह स्थापना दिवस भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिशोम गुरु और पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद पहली बार यह आयोजन हो रहा है। गुरुजी की अनुपस्थिति में पहली बार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, हाथों में तीर-धनुष लिए कार्यकर्ता और पार्टी के झंडों से गोल्फ ग्राउंड गुलजार रहेगा, लेकिन मंच पर शिबू सोरेन की मौजूदगी नहीं होगी।

    2023 में आखिरी बार कार्यक्रम में पहुंचे थे गुरुजी

    शिबू सोरेन 4 फरवरी 2023 को आखिरी बार जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने धनबाद आए थे। तब बीमार रहने के बावजूद उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था और अपने बच्चों को शिक्षित करने का संदेश दिया था। 2024 में स्वास्थ्य कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। इससे पहले एक वर्ष उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम देखा था। 4 अगस्त 2025 को उनके निधन के बाद यह पहला स्थापना दिवस है, जिसमें न तो गुरुजी उपस्थित होंगे और न ही उनका कोई लिखित संदेश पढ़ा जाएगा।

    हेमंत सोरेन के कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी

    शिबू सोरेन के निधन के बाद पार्टी की पूरी जिम्मेदारी सीएम हेमंत सोरेन के कंधों पर है। बतौर पार्टी अध्यक्ष वे स्थापना दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पार्टी संगठन में उनकी पकड़ और मजबूत हुई है। कार्यक्रम में झामुमो कोटे के मंत्री सुदिव्य सोनू, मंत्री योगेंद्र महतो, विधायक मथुरा महतो, सांसद विजय हांसदा सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। सीएम दोपहर 1:35 बजे बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से सीधे गोल्फ ग्राउंड जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:30 बजे वे पुनः बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगे और विशेष विमान से रांची के लिए रवाना होंगे।

    आचार संहिता के बीच आयोजन, प्रशासन अलर्ट

    नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में आचार संहिता लागू है। ऐसे में स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाना पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

    ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जाम की आशंका

    स्थापना दिवस कार्यक्रम और चल रही परीक्षाओं को देखते हुए धनबाद शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी अवश्य ले लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

    Also Read : HEC CMD को महंगा पड़ा बकाया, सरकारी कार्रवाई में क्वार्टर अटैच और नीलामी तय

    54th Foundation Day 54वां स्थापना दिवस bow and arrow Dhanbad Dishom Guru Golf Ground Jharkhand Mukti Morcha (JMM) Jharkhand news Jmm Party founder Shibu Soren Today News गोल्फ ग्राउंड झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखण्ड न्यूज़ टुडे न्यूज़ तीर-धनुष दिशोम गुरु धनबाद पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHEC CMD पर कानून का शिकंजा : भुगतान विवाद में सरकारी क्वार्टर अटैच, होगी नीलामी
    Next Article ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से झारखंड बनेगा ग्रीन स्टील व हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.