Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में खाद्य आयोग की जनसुनवाई, बोले अध्यक्ष-सबको मिलेगा न्याय
    झारखंड

    जमशेदपुर में खाद्य आयोग की जनसुनवाई, बोले अध्यक्ष-सबको मिलेगा न्याय

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : झारखंड सरकार के निर्देश पर राज्य खाद्य आयोग सभी जिलों में घूम-घूम कर पीडीएस सिस्टम, आंगनवाड़ी एवं मध्यान भोजन योजना की समीक्षा कर रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को राज्य खाद्य आयोग की टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले में जनसुनवाई का आयोजन किया, जहां आयोग ने उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को जाना. मौके पर जिले के उपायुक्त सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे. राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए गंभीर है. इसी वजह से सभी जिलों में जनसुनवाई कर समस्याओं से अवगत हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि डीलरों द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसकी समीक्षा के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और राज्य सरकार को दी जाएगी. जनसुनवाई के दौरान लगभग 40 से भी ज्यादा आवेदन आए, इनमें से ज्यादातर मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. साथ ही जटिल समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया.

    राशन को लेकर जल्द दूर होगा गतिरोध

    केंद्र और राज्य सरकार के बीच खाद्यान्न को लेकर जारी गतिरोध के सवाल पर आयोग के अध्यक्ष ने नपे-तुले अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसको लेकर जो गतिरोध है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. आयोग का एकमात्र उद्देश्य है कि राज्य में कोई भी भूखा ना रहे. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले पोषाहार एवं मध्यान भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार लाने के संकेत दिए हैं. श्री चौधरी ने बताया कि आने वाले दिनों में इसका व्यापक परिणाम सामने आएगा. वहीं, अगस्त माह के राशन को लेकर डीलरों से उपजे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा. इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं.

    Ankanwadi Center East Singhbhum Government of Jharkhand Himanshu Shekhar Chaudhary jamshedpur Jamshedpur News Jamshedpur News Update Jharkhand State Food Commission Mid Day Meal Scheme PDS System Public Hearing आंकनबाड़ी केंद्र जनसुनवाई जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर न्यूज अपडेट झारखंड राज्य खाद्य आयोग झारखंड सरकार पीडीएस सिस्टम पूर्वी सिंहभूम मध्यान भोजन योजना हिमांशु शेखर चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुसाइड करने वाली युवती की हुई पहचान, आत्महत्या करने के लिए बुक कराया था होटल
    Next Article Breaking : जमशेदपुर में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने लाखों का जब्त किया माल

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.