Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में सुबह-सुबह कुहासा, दिन में साफ रहेगा मौसम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में सुबह-सुबह कुहासा, दिन में साफ रहेगा मौसम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कुहासा या धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और मौसम सामान्य रहेगा।

    मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम शुष्क रहने के कारण राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह के समय कुहासा रहने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।

    तापमान में होगी हल्की बढ़ोतरी

    अगले दो दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। तापमान बढ़ने से ठंड से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी।

    दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में भी सुबह हल्का कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

    रांची का तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच

    राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 25 जनवरी तक सुबह कुहासा या धुंध छाई रहने और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण ठंड को लेकर किसी विशेष चेतावनी की जरूरत नहीं है। हालांकि सुबह के समय वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को कोहरे के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    बीते 24 घंटे का हाल

    बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया।

    राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर और डालटनगंज में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 28 और 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2.1 से 4.0 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, झारखंड को मिला 11,000 करोड़ का बड़ा निवेश

    clear weather during the day Fog in Jharkhand in the morning झारखंड में सुबह-सुबह कुहासा दिन में साफ रहेगा मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौकरी का झांसा देकर युवती से गंदा काम, अश्लील वीडियो बनाकर जान से मा’रने की धमकी
    Next Article गंगा किनारे मिला चार माह के बच्चे का क’टा सिर, इलाके में दहशत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.