Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एक्सीडेंट क्लेम मामलों के बेहतर निपटारे पर फोकस, 5 अप्रैल को रांची में कार्यशाला
    झारखंड

    एक्सीडेंट क्लेम मामलों के बेहतर निपटारे पर फोकस, 5 अप्रैल को रांची में कार्यशाला

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस मुख्यालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। इसी कड़ी में Judicial Academy Jharkhand, धुर्वा, रांची में आगामी 5 अप्रैल 2026 को “मोटर दुर्घटना दावा मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें राज्य के सभी जिलों से पुलिस विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। इस संबंध में निदेशक, ज्यूडिशियल एकेडमी, झारखंड द्वारा 13 मार्च 2026 को पत्र जारी कर जानकारी दी गई थी।

    हर जिले से एक अधिकारी होगा नामित

    पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, राज्य के प्रत्येक जिले से एक-एक पुलिस अधिकारी को इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए नामित किया जाएगा। इसमें पुलिस डीएसपी स्तर या उससे ऊपर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

    समय पर उपस्थिति और यूनिफॉर्म अनिवार्य

    जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नामित अधिकारियों को 5 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे तक ज्यूडिशियल एकेडमी, धुर्वा, रांची में उपस्थित होना होगा। सभी अधिकारियों को वर्किंग यूनिफॉर्म में ही कार्यशाला में भाग लेना अनिवार्य रहेगा।

    एसएसपी और एसपी को दिए गए निर्देश

    इस संबंध में रांची, जमशेदपुर और धनबाद के SSP समेत सभी जिलों के SP को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों से योग्य अधिकारियों का चयन कर उन्हें समय पर कार्यशाला में भेजना सुनिश्चित करें।

    अनुपालन रिपोर्ट देना भी जरूरी

    आईजी ट्रेनिंग द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने जिलों से नामित पदाधिकारियों की जानकारी और उनकी उपस्थिति की अनुपालन रिपोर्ट प्रशिक्षण निदेशालय, झारखंड पुलिस, रांची को भेजना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य मोटर दुर्घटना से जुड़े मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निपटारे में सुधार लाना है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

    Also Read : लाखों खर्च, नतीजा सन्नाटा : जामताड़ा के 118 पंचायत पुस्तकालयों पर लटका ताला

    Accident claim settlement claim settlement system insurance claim process India Jharkhand legal news Latest news legal workshop Ranchi MACT cases India motor accident claims tribunal Ranchi Workshop road accident compensation Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाखों खर्च, नतीजा सन्नाटा : जामताड़ा के 118 पंचायत पुस्तकालयों पर लटका ताला
    Next Article बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका, टॉप लीडर पापाराव ने साथियों के साथ किया सरेंडर

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.