Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लाखों खर्च, नतीजा सन्नाटा : जामताड़ा के 118 पंचायत पुस्तकालयों पर लटका ताला
    झारखंड

    लाखों खर्च, नतीजा सन्नाटा : जामताड़ा के 118 पंचायत पुस्तकालयों पर लटका ताला

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा, जिसे देशभर में साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है, वहां युवाओं को सही दिशा देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की गई थी। हर पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय खोले गए, ताकि बच्चे और युवा पढ़ाई से जुड़ें और गलत रास्ते से दूर रहें।
    लेकिन अब वही पुस्तकालय खुद बदहाली की कहानी बन गए हैं।

    हर पंचायत में खुले थे 118 पुस्तकालय

    जिले की 118 पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय खोले गए थे। सोच यह थी कि गांव के बच्चे यहां आकर पढ़ाई करेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे और शिक्षा के जरिए आगे बढ़ेंगे। लेकिन जमीन पर तस्वीर पूरी तरह उलट नजर आ रही है।

    अधिकतर पुस्तकालय बंद, देखभाल करने वाला कोई नहीं

    आज हालत यह है कि ज्यादातर पुस्तकालय बंद पड़े हैं। कहीं-कहीं कभी-कभार खुलते हैं, लेकिन नियमित संचालन नहीं हो रहा।
    ना कोई अधिकारी देखने आता है, ना कोई जिम्मेदारी लेने वाला नजर आता है। लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए ये भवन अब वीरान पड़े हैं।

    पहले रहती थी हलचल, अब पसरा सन्नाटा

    जब यह योजना शुरू हुई थी, तब शिक्षक, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी समय निकालकर पुस्तकालय पहुंचते थे और बच्चों के बीच पढ़ाई को बढ़ावा देते थे। लेकिन तत्कालीन उपायुक्त के स्थानांतरण के बाद धीरे-धीरे यह पहल कमजोर पड़ गई और अब लगभग ठप हो गई है।

    ग्रामीणों की नाराजगी, बोले- अब कोई देखने वाला नहीं

    ग्रामीणों का कहना है कि पुस्तकालय अब सिर्फ नाम के रह गए हैं। गोपालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज सोरेन बताते हैं कि पहले यहां गतिविधियां होती थीं, लेकिन अब पुस्तकालय बंद रहता है और कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है।

    युवाओं के लिए जरूरी, लेकिन उपयोग नहीं हो पा रहा

    स्थानीय समाजसेवी और बुद्धिजीवी भी इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि ये पुस्तकालय बेरोजगार युवाओं और छात्रों के लिए बहुत काम के हो सकते थे। लेकिन सही संचालन नहीं होने से इसका फायदा लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

    ग्रामीणों की मांग- फिर से शुरू हो संचालन

    गांव के लोग चाहते हैं कि पहले की तरह पुस्तकालय फिर से नियमित रूप से चलें। उनका कहना है कि भवन तो बन गए, लेकिन अगर उनमें गतिविधियां नहीं होंगी, तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता।

    प्रशासन बोला- कमेटी बनी है, होगी समीक्षा

    इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी अवेश्वर मुर्मू का कहना है कि पुस्तकालयों के संचालन के लिए स्थानीय कमेटी बनाई गई है।
    अगर कहीं पुस्तकालय बंद हैं, तो इसकी समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी होगी।

    Also Read : रांची में साइबर ठगी का बड़ा मामला, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी

    abandoned libraries India cyber crime Jamtara government scheme failure Jamtara community library Jharkhand Education News Latest news library condition Jharkhand rural education India rural library scheme Today News Trending News youth education initiative
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा का सूरज चढ़ा रांची CID के हत्थे, “डिजिटल अरेस्ट” का खौफ दिखा ऐंठ लिया था 10 लाख
    Next Article एक्सीडेंट क्लेम मामलों के बेहतर निपटारे पर फोकस, 5 अप्रैल को रांची में कार्यशाला

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.