Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बिहार में बाढ़ का संकट, नेपाल में भारी तबाही, करीब 100 की मौत
    देश

    बिहार में बाढ़ का संकट, नेपाल में भारी तबाही, करीब 100 की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : हालिया मूसलधार बारिश के चलते बिहार की नदियां उफान पर हैं. कोसी, गंडक और बागमती नदी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है, जहां लगभग 100 लोग डूबकर मरने की सूचना है. नेपाल में बागमती का तटबंध टूटने से पानी का दबाव भारत में कम रहा, लेकिन गंडक और कोसी से रिकॉर्ड जल प्रवाह हुआ है.

    आपदा विभाग के अनुसार, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा और अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बिहार के 13 जिले बाढ़ग्रस्त हैं. लगभग 1.41 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

    तटबंध सुरक्षित, अधिकारी कर रहे निरीक्षण

    बिहार के सभी तटबंध सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जल संसाधन विभाग ने संवेदनशील स्थलों पर निगरानी के लिए कई अभियंताओं की टीम तैनात की है. हालांकि, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका बनी हुई है.

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद, लोग दहशत में

    पूर्वी चंपारण में 29 सितंबर तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. कटिहार में महानंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.

    नेपाल में बागमती का बांध टूटा, बैरगनिया में रिसाव

    बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से बैरगनिया के रिंग बांध से रिसाव हो रहा है. नेपाल के रौतहट जिले में भी बांध टूटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई गांवों में पानी फैल गया है.

    राहत कार्य जारी

    आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तैनात हैं. अब तक तीन राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है. 240 नावों का संचालन किया जा रहा है.

    affected people Bagmati Bihar Boat devastation disaster department embankment flood Flood in Bihar food items Gandak Kosi Mahananda migration Ndrf Nepal rain relief work School Closed SDRF water level Weather आपदा विभाग एनडीआरएफ एसडीआरएफ कोसी खाद्य सामग्री गंडक जलस्तर तटबंध तबाही नाव नेपाल पलायन प्रभावित लोग बागमती बाढ़ बारिश बिहार महानंदा मौसम राहत कार्य स्कूल बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफंदे से झूलती मिली विवाहिता की ला’श, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 29 September 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.