Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»गाजा में इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौ’त, नेतन्याहू बोले – हमास हथियार डाले तो युद्ध कल खत्म हो सकता है
    Uncategorized

    गाजा में इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौ’त, नेतन्याहू बोले – हमास हथियार डाले तो युद्ध कल खत्म हो सकता है

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्रकारों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गाजा के अल-शिफा अस्पताल के पास पत्रकारों के तंबू पर हुए इजरायली हमले में कम से कम 5 पत्रकारों की जान चली गई। इजरायली सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि मारे गए पत्रकारों में कुछ हमास के लिए काम कर रहे थे।

    हमास से जुड़े होने का आरोप

    इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि मारे गए लोगों में अनस अल-शरीफ भी था, जो खुद को अल जजीरा का पत्रकार बताता था लेकिन असल में हमास का आतंकवादी था। सेना के अनुसार, उसके पास से कई दस्तावेज़ और सबूत मिले हैं जो उसे हमास का सक्रिय सदस्य साबित करते हैं।
    IDF ने एक्स (Twitter) पर लिखा: “प्रेस बैज आतंक की ढाल नहीं बन सकता।”

    अंतरराष्ट्रीय चिंता और पत्रकारों पर हमले का आरोप

    अल जजीरा और पत्रकार सुरक्षा संगठनों का कहना है कि गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 186 पत्रकार मारे जा चुके हैं। अल जजीरा ने यह भी आरोप लगाया कि इजरायली सेना स्थानीय पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बना रही है ताकि गाजा की स्थिति की सही रिपोर्टिंग न हो सके।

    विदेशी पत्रकारों को अनुमति देने के बाद हमला

    इस हमले से कुछ घंटे पहले ही इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा था कि अब कुछ विदेशी पत्रकारों को गाजा में रिपोर्टिंग की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि यह कदम सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सावधानी से उठाया जाएगा।

    “हमास ने हथियार डाले तो युद्ध कल ही खत्म”: नेतन्याहू

    इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फिर दोहराया कि युद्ध तभी खत्म होगा जब हमास अपने हथियार डाल दे और सभी बंधकों को रिहा कर दे। उन्होंने हमास पर आरोप लगाया कि वह गाजावासियों को अपनी ढाल बना रहा है और उनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है।

    गाजा को आजाद करना है, कब्जा नहीं करना – नेतन्याहू

    नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल का मकसद गाजा पर कब्जा करना नहीं, बल्कि गाजा को हमास आतंकियों से आज़ाद कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में गाजा सीमा पर एक सुरक्षित इलाका बनाया जाएगा और वहां ऐसा प्रशासन होगा जो इजराइल के साथ शांतिपूर्वक रह सके।

    Also Read : महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

     

    IDF अंतरराष्ट्रीय मीडिया अल जजीरा इजराइल इजराइल-हमास संघर्ष गाजा गाजा प्रेस फ्रीडम गाजा युद्ध गाजा हमला नेतन्याहू पत्रकार हत्या बंधक संकट हमास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला
    Next Article इस बार रांची में 15 अगस्त को राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.