Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बम से हमला मामले का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर में बम से हमला मामले का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुरः सोनारी पुलिस ने जमीन कारोबारी गणेश सिंह पर बम से हमला के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, विस्फोटक सामग्री के साथ दो बाइक बरामद किए गए हैं, पूछताछ में इन सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

    जमशेदपुर में बम से हमला मामले का खुलासा हुआ है, बम से हमला मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. पकड़े गए अपराधियों में सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कापाली ओपी के ताजनगर रहने वालेशाहिद खान उर्फ सहजाद, दस्तगीर आलम, पूर्वी सिंहभूम जिला के आजाद नगर थाना अंतर्गत रहने वाले सज्जाद उर्फ टाडा, अहमद राजा और मानगो के आस्था साई सिटी के रहने वाले नीरज प्रसाद उर्फ चिंटू शामिल है, सभी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है.

    जमशेदपुर के एसएसपी डॉक्टर तमिलवानन ने बताया कि बीते 23 दिसंबर को जमीन कारोबारी और कई मामलों में वांछित गणेश सिंह पर सोनारी थाना अंतर्गत साईं मंदिर के पास अज्ञात लोगों के द्वारा बम से हमला किया गया था. हालांकि इस घटना मे वो बालबाल बच गए थे. उन्होंने बताया कि इस घटना में 11 लोग शामिल थे, जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी 6 लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है, जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी.

    उन्होंने बताया कि गणेश, रिजवान और अंकित तीनों मिलकर कपाली में जमीन का कारोबार करते थे. इसी बीच सनकी यादव की हत्या होने के बाद रिजवान और अंकित गणेश सिंह से अलग हो गया था. इन दोनों को लगा था कि गणेश सिंह के रिश्तेदारों ने ही सनकी यादव की हत्या कर दी है. उसी का बदला लेने के साथ-साथ जमीन कारोबारी में हो रहे दिक्कतों को देखते हुए इन लोगों ने गणेश सिंह की हत्या की योजना बनाई थी. इस मामले में जो 5 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी अपराधी रेकी से लेकर हत्या करने की योजना में शामिल थे. उन्होंने कहा कि सज्जाद उर्फ टाडा मुख्य अपराधी हैं. इसके खिलाफ ओड़िशा और विशाखापट्टनम में कई मामले दर्ज हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में ट्रेलर की चपेट में आने से मां बेटे की मौत, गांव में मातम पसरा
    Next Article हेमंत सरकार के दो साल पूरे, पूरे राज्य में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम ने लिया जायजा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.