Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार के दो साल पूरे, पूरे राज्य में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम ने लिया जायजा
    झारखंड

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे, पूरे राज्य में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम ने लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: साल 2021 कई मायनों में तकलीफदेह रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह रही कोरोना की दूसरी वेव. हालांकि वक्त के साथ जख्म भरने लगे हैं. झारखंड सरकार भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जोर शोर से जुटी है. इन सबके बीच 29 दिसंबर को मोराबादी मैदान में होने वाले आयोजन पर पूरे राज्य की नजर टीकी होगी.

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3,195 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. साथ ही ट्रैफिक जाम से बेहाल रांची को गति देने के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर और ट्रांसपोर्ट नगर का भी शिलान्यास करेंगे. बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शिरकत करेंगे. उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह शामिल होंगे.

    वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में मंत्री आलमगीर आलम.मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मेयर आशा लकड़ा, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, विधायक सुदेश महतो, विधायक बंधु तिर्की, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक विकास कुमार मुंडा, विधायक समरी लाल और विधायक राजेश कच्छप आमंत्रित हैं. अपराह्न 12 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. राज्यपाल और मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही परिसंपत्ति और नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

    ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होना है. इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. वाटर प्रुफ पंडाल बनाया गया है ताकि बारिश होने पर कार्यक्रम में कोई व्यवधान न आए. मोराबादी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं. इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं. सीएम के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सूबे के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबै, रांची के डीसी और नगर आयुक्त समेत कई अधिकारी और पदादिकारी मौजूद थे.

    मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बम से हमला मामले का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार
    Next Article पलामू के चर्चित प्रेमा देवी हत्याकांड के आरोपी की मौत, अपराधियों संग मिलकर कराया था पत्नी का कत्ल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.