Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीतारामपुर जलाशय में पहली बार केज पद्धति से मछली पालन शुरू
    झारखंड

    सीतारामपुर जलाशय में पहली बार केज पद्धति से मछली पालन शुरू

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीतारामपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सीतारामपुर जलाशय में इस साल पहली बार केज पद्धति से मछली पालन शुरू किया गया है। यह पहल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत की गई है। इस योजना के अंतर्गत 8 लाभुकों को 32 केज यूनिट उपलब्ध कराए गए हैं।

    इस योजना का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों से मछली उत्पादन को बढ़ाना है। योजना में कुल लागत का 90% अनुदान सरकार द्वारा (केंद्र और राज्य मिलकर) दिया जाता है, जबकि 10% राशि लाभुकों को देना होता है।

    क्या है केज तकनीक?

    केज कल्चर एक नई तकनीक है जिसमें पानी में तैरते जालों (केज) में मछलियों को पाला जाता है। इन जालों को खास तरह से तैयार किया जाता है ताकि कोई जलीय जीव उन्हें नुकसान न पहुंचा सके। मछलियों को नियमित आहार देकर बड़ा किया जाता है।

    जलाशय के इतिहास से जुड़ी जानकारी

    सीतारामपुर जलाशय का निर्माण 1960 में हुआ था और 1963 से इसमें जल संग्रहण शुरू हुआ। इसके निर्माण से करीब 1300 परिवार विस्थापित हुए थे, जिन्हें अब मछली पालन से जोड़ा गया है। वर्ष 2007 से यहां के लोग मत्स्य पालन में लगे हैं।

    मत्स्य पालन से आय में बढ़ोतरी

    इस जलाशय में पहले पारंपरिक तरीके से मछली शिकार होता था, जिससे आय कम होती थी। अब अंगुलिकाओं के बेहतर संचयन और छाड़न निर्माण से मछली उत्पादन में 8 से 10 गुना तक वृद्धि हुई है।

    जलाशय में चल रही अन्य गतिविधियां

    यहां रिवराइन फिश फार्मिंग, मछली-सह-बत्तख पालन, पारंपरिक नाव योजना और गिल नेट से मछली पकड़ने जैसी गतिविधियां भी चल रही हैं। मत्स्यजीवी समिति को झास्कोफिश द्वारा उपकरण और ऑफिस शेड भी दिया गया है।

    Also Read : डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मिली जान से मा’रने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

     

    आधुनिक तकनीक केज कल्चर केज तकनीक केज पद्धति केज यूनिट केंद्र सरकार योजना गम्हरिया ग्रामीण रोजगार ग्रामीण विकास जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जल संसाधन जलाशय विकास झारखंड तैरता जाल धरती आबा योजना मछली उत्पादन मछली पालन मत्स्य पालन मत्स्य व्यवसाय राज्य योजना लाभुक योजना वैज्ञानिक मत्स्य पालन सरकारी अनुदान सरायकेला-खरसांवा सीतारामपुर जलाशय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक के पास न’ग्न अवस्था में मिली युवक की बॉडी, ह’त्या की आशंका
    Next Article हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर, इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : सी.पी. सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.