Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर, इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : सी.पी. सिंह
    झारखंड

    हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर, इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : सी.पी. सिंह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हमारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में रविवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था – “भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज”। इस आयोजन में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, शोधार्थियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के संदेश से हुआ। उन्होंने भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा पर गर्व जताते हुए ऐसे आयोजनों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

    वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर है, जिसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

    अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत की वैदिक संस्कृति संपूर्ण विश्व को दिशा देने में सक्षम है। इसे आधुनिक संदर्भ में समाज तक पहुंचाना समय की मांग है।

    गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने इसे “विचारों का उत्सव” बताया, जबकि केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रंजन कुमार दास ने भारतीयता को जीवनशैली बताया।

    हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल ने कहा कि साहित्य और संस्कृति को संगठित रूप से प्रस्तुत करना जरूरी है।

    द्वितीय सत्र और अध्यक्षीय भाषण

    “सोच-विचार” पत्रिका के संपादक डॉ. नरेंद्र मिश्र ने संगोष्ठी की सफलता पर प्रसन्नता जताई और झारखंड इकाई की सराहना की।

    संचालन और संयोजन

    कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने किया। उन्होंने संगोष्ठी की पृष्ठभूमि और उद्देश्य विस्तार से बताए।

    स्वागत भाषण

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन ने स्वागत भाषण में भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करने की बात कही।

    शोध पत्र और विद्वानों की सहभागिता

    संगोष्ठी में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों ने 35 शोध पत्र प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    अन्य प्रमुख वक्ता:

    1. हिमांशु शुक्ल, पूर्व संपादक, दैनिक जागरण
    2. डॉ. सुनीता मंडल, प्रभारी मंत्री, हिंदी साहित्य भारती
    3. डॉ. सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष, हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय
    4. ब्रजेंद्र नाथ मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी

    इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख नामों में बलराम पाठक, राकेश कुमार, डॉ. संगीता नाथ, डॉ. आशा गुप्ता, रेणु बाला मिश्रा, अनुज कुमार पाठक, रामप्रवेश पंडित, संजय सराफ, दीपेश निराला, मुकेश साहू, अनिकेत कुमार सिंह, और अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और डॉ. अरुण सज्जन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Academicians Central Hindi Institute Contemporary Society Cultural Program Hindi literature Hindi Promotion Hindi Seminar Indian Culture Indian Knowledge Tradition International Hindi Sahitya Bharati Jharkhand news Jharkhand Unit One-day Seminar ranchi ranchi news researchers Seminar social event Vedic Tradition Writers अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती एक दिवसीय संगोष्ठी केंद्रीय हिंदी संस्थान झारखंड इकाई झारखंड खबर भारतीय ज्ञान परंपरा भारतीय संस्कृति रांची रांची समाचार वैदिक परंपरा शिक्षाविद शोधार्थी संगोष्ठी समकालीन समाज सामाजिक आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम साहित्यकार हिंदी प्रचार हिंदी संगोष्ठी हिंदी साहित्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीतारामपुर जलाशय में पहली बार केज पद्धति से मछली पालन शुरू
    Next Article खराब सिबिल स्कोर को कैसे सुधारें? जानें पूरा प्रोसेस, बैंक खुद देगा लोन का ऑफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.