Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पहले पत्नी की हत्या की, फिर कई दिनों तक शव के साथ घर में रह रहा था पति, दुर्गंध आने पर खुला राज
    झारखंड

    पहले पत्नी की हत्या की, फिर कई दिनों तक शव के साथ घर में रह रहा था पति, दुर्गंध आने पर खुला राज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी, जागरण संवाददाता। खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना की पुलिस ने शनिवार को बक्सपुर बड़का टोली स्थित एक घर से एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका गांव के पुना बारला की 40 वर्षीय पत्नी मानती बारला है। जानकारी के अनुसार बक्सपुर बड़का टोली निवासी पुना बारला एक सप्ताह पूर्व शराब के नशे में अपनी पत्नी मानती बारला के सिर पर जलती हुई लकड़ी से मार कर हत्या कर दिया था।

    हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी के शव को घर के अंदर ही छिपा कर रखा हुआ था। काफी दिन बीत जाने के बाद पुना बारला के घर से काफी खराब दुर्गंध आ रहा था। जिससे आसपास के लोग काफी परेशानी हो गए थे। ग्रामीणों ने देखा कि पुना बारला अपनी पत्नी के शव को घर के अंदर छुपा कर रखा हुआ है। घर के अंदर अपनी ही पत्नी का शव को छुपाकर रखा देख ग्रामीण हक्का-बक्का रह गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जरियागढ़ थाना की पुलिस को दिया।

    सूचना मिलने के बाद जरियागढ़ थाना की पुलिस बक्सपुर बड़का टोली पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा। इधर अभियुक्त पुना बारला घर से फरार है, जिसकी खोजबीन में जरियागढ़ थाना की पुलिस जुटी हुई है।इस संबंध में जरियागढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मानती बारला का अंतिम बार 30 दिसंबर को अपने भाई से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद मानती बारला का अपने मायके वालों से किसी तरह की कोई बात नहीं हो पायी थी। मानती बारला का मायका तोरपा प्रखंड के ओकड़ा गांव है, जहां मानती बारला के दो बच्चे भी रहते हैं और एक बच्चा मानती बारला व हत्यारा पति पुना बारला के साथ बक्सपुर बड़का टोली में रहता था। जो पिछले 10-12 दिनों से गांव के दूसरे के घर में रहता है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन
    Next Article कार और बाइक में टक्कर, घटना के चंद सेकेंड में बाइक जलकर राख, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.