Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोहरदगा में बजाज शोरूम के यार्ड में लगी आग, लाखों का नुकसान
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में बजाज शोरूम के यार्ड में लगी आग, लाखों का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2020Updated:May 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लोहरदगा। शहर के बीच पुराना शुक्रबाजार अजय उद्यान के सामने स्थित बजाज तनिष्क ऑटोमोबाइल नामक शोरूम के यार्ड में रविवार को अचानक से आग लग गई। इससे यार्ड में रखी कई नई और पुरानी मोटरसाइकिल धू-धूकर जल गई।

    इस घटना में शोरूम के मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। शोरूम के मालिक शैलेश कुमार का कहना है कि उन्हें फोन के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जब तक वह यहां पहुंचे, तब तक भयावह रूप से आग लग चुकी थी। इस घटना में नई और पुरानी मोटरसाइकिल जली है। उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

    तेज धूप की वजह से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। शोरूम के यार्ड में रखी मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचकर यार्ड में लगे आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी है। मौके पर दल-बल के साथ पुलिस के कई अधिकारियों ने वहां पहुंचकर मोर्चा संभालने के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

    इधर बजाज शो-रूम के यार्ड में आग लगने के बाद धू-धूकर जल रहे मोटरसाइकिल को शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी और स्थानीय युवाओं ने यार्ड से बाहर निकालने का प्रयास किया। बजाज शोरूम के यार्ड में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक केश्वर साहू सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस मामले में एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आगलगी की घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। तेज धूप की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है।

    # Fire in Yard of Bajaj Showroom #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजरूरतमंद लोगों के बीच मोदी किट का वितरण
    Next Article गढ़वा: अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिरी, 2 की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.