Bengaluru : मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान के चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक ने बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग की, जिससे सोनू निगम नाराज हो गए। उन्होंने मंच से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं उस लड़के से पहले से कन्नड़ गा रहा हूं, जितनी उसकी उम्र नहीं होगी। वह मुझे धमकी की तरह ‘कन्नड़, कन्नड़’ कह रहा था। यही कारण है जो पहलगाम में हुआ, वही तुम कर रहे हो।”
उनके इस बयान को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें असंवेदनशील बयान देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले को लेकर कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) की बेंगलुरु इकाई ने अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोनू निगम ने कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत की हैं और एक सामान्य अनुरोध को आतंकी हमले से जोड़कर गलत संदेश दिया है।
सोनू निगम ने दी सफाई
विवाद के बाद सोनू निगम ने सफाई देते हुए कहा, “मेरा इरादा किसी भी भाषा या संस्कृति का अपमान करना नहीं था। मेरा संगीत और कर्नाटक से गहरा रिश्ता है। जब भी मैं कर्नाटक आता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे अपने घर लौटा हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि विदेशों में कार्यक्रम के दौरान भी वह एक कन्नड़ गीत जरूर गाते हैं। गायक ने साफ किया कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती…
Also Read : माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ