Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के बेटों के खिलाफ FIR दर्ज, पत्रकारों ने किया केस
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के बेटों के खिलाफ FIR दर्ज, पत्रकारों ने किया केस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में बीते कल यानी बुधवार को पत्रकारों के साथ हुए मारपीट के बाद पत्रकारों का गुस्सा उबाल पर आ गया है। सभी पत्रकारों ने मिलकर धनबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कांग्रेस नेता राशिद राजा अंसारी के बेटों सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गुस्साए पत्रकारों ने आज यानी गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर धरना भी दिया। फैसला लिया गया कि क्रमवार आंदोलन शुरू किया जायेगा। हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार करने के वास्ते पुलिस को 24 घंटे का वक्त पत्रकारों ने दिया है। पत्रकारों का यह भी कहना है कि बीच सड़क पर जिस तरह गुंडई की गयी, उसका तो पुलिस को स्वतः संज्ञान लेना चाहिये था। कांग्रेसियों के दुर्व्यवहार की सारी काली करतूत वहां लगे CCTV में कैद हो चुकी। पुलिस चाहे तो फुटेज खंगाल सकती है। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस वारदात का वीडिया भी बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पत्रकारों ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद राजा अंसारी के खिलाफ पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं को पत्र भी लिखा है।

    बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीच में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद बीते बुधवार को देश भर में कांग्रेस के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भी कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। तभी उनका अंतर कलह सामने आ गया और कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गये। गाड़ियों से लाठी-डंडे निकाल लिये गये और ताबड़तोड़ एक-दूसरे पर वार किया जाने लगा। इसी दौरान वहां न्यूज कवरेज करने गये पत्रकारों पर भी लाठियां बसरायी गयी। वहीं, अपशब्द तक इस्तेमाल किया गया। कुछ पत्रकारों के मोबाइल छीनने तक की कोशिश की गयी थी। इन सबका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    Also Read : चक्रधरपुर में नदी के पास मिला डेढ़ साल के बच्चे का श’व, जांच में जुटी पुलिस…

    FIR lodged against sons of Dhanbad Congress working president journalists filed case धनबाद धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के बेटों के खिलाफ FIR दर्ज पत्रकारों ने किया केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDGP ने की झारखंड के स्पेशल पुलिस इकाइयों की समीक्षा, क्या बोले… जानिये
    Next Article वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती : बबीता झा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.