Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jul, 2025 ♦ 8:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 :  झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन, टीम की कप्तान अष्टम उरांव
    खेल

    फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 :  झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन, टीम की कप्तान अष्टम उरांव

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में करने की घोषणा की गई है. इसके लिए अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा 23 अप्रैल को हुई. टीम में झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन हुआ. इनमें तीन खिलाड़ी सलीना कुमार, सुधा अंकिता तिर्की, अस्टम उरांव गुमला जिला से शामिल हैं.

    कप्तान के रूप में अष्टम के नाम की घोषणा होने के बाद गांव और परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है. इस दौरान सभी ने कहा है कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली अष्टम टीम को विजई भी दिलाएंगी, यही शुभकामनाएं हैं. मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है.

    भारतीय टीम 11 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. टीम इसके बाद 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ खेलेगी. भारत के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे.

    टीम इस प्रकार है:

    टीम में गोलकीपर-मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा.
    डिफेंडर- अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम.
    मिडफील्डर- बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह.
    फॉरवर्ड- अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की के नाम शामिल किये गए हैं. जिसका नेतृत्व गुमला के बिशुनपुर की बेटी अष्टम उरांव करेंगी. उन्हें कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है. जिसको लेकर गुमला उपायुक्त सुशांत गौरव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है.

    अष्टम उरांव गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के गोरा टोली गांव की रहने वाली है. उन्होंने अपने गांव के खेत की पगडंडियों में अभ्यास करते हुए पहले खस्सी टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया. इसके बाद वहां से निकलकर फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में सिर्फ अपनी जगह ही नहीं बनाई, बल्कि टीम की कप्तान के रूप में चुनी गईं हैं. अष्टम की इस उपलब्धि से उसके परिजन व गांव के लोगों में खुशी का माहौल है. फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप के मैचों में अष्टम उरांव प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM सोरेन पूरे परिवार के साथ खूंटी के पेरवाघाघ पहुंचे, शहीद स्थल पर माल्यर्पण किया
    Next Article दुमका : फिर एक बार पेट्रोल कांड में झुलसी युवती, प्रेमी ने प्रेमिका को जलाकर मारने का किया प्रयास

    Related Posts

    झारखंड

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत गंभीर, रांची रेफर

    July 1, 2025
    खेल

    नीरज चोपड़ा ने फिर हासिल किया विश्व रैंकिंग में पहला स्थान, अरशद नदीम चौथे स्थान पर

    June 28, 2025
    खेल

    इंग्लैंड की सड़कों पर भोजपुरी गाना बजा थिरके ईशान किशन

    June 28, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में इस दिन तक भारी बारिश बरपाएगी कहर, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    July 2, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 02 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 2, 2025

    राजधानी की जनता को है अब डीसी मंजूनाथ भजंत्री से न्याय की उम्मीद

    July 1, 2025

    चाईबासा में मिला 18 हजार पीस डेटोनेटर, किया गया डिफ्यूज

    July 1, 2025

    सक्रिय माओवादी को समाप्त करने की बनी नई रणनीति, एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई होगी शुरु

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.