Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेटे की बारात की जगह निकली पिता की अंतिम यात्रा, मातम में बदली शादी की खुशियां
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटे की बारात की जगह निकली पिता की अंतिम यात्रा, मातम में बदली शादी की खुशियां

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है, जहां बेटे की बारात की जगह पिता की अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी. इस घटना को लेकर एक ओर जहां पूरा इलाका सदमे में है, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलने वाली यह घटना रांगा थाना क्षेत्र के बड़े दिग्घी गांव की है, जहां 27 नवंबर को अजय मंडल के बेटे सुजन मंडल की शादी थी. बारात निकलने वाली थी. इससे पहले सुबह में ही पिता अजय मंडल(38) की एक हादसे में मौत हो गई.

    घर में गीत-मंगल की जगह चीख-पुकार मच गई

    घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. सभी नाते-रिश्तेदार आए हुए थे. बारात निकलने की तैयारी चल रही थी. महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं. इसी दौरान सुबह एक अविश्वसनीय घटना हो गई. ट्रेन की चपेट में आने से दूल्हे के पिता की मौत हो गई. जैसे ही अजय मंडल की मौत की खबर घर पहुंची, शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार भी रो पड़े.  घर में गीत-मंगल की जगह चीख-पुकार मच गई.

    क्या है पूरा मामला

    परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह अजय मंडल शौच के लिए घर से निकले थे. आशंका जताई जा रही है कि कोहरे के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गए. मालदा रेल मंडल के बरहरवा-बाकुड़ी रेलखंड के दिग्घी फाटक के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.

    शादी के दिन घर के मुखिया की निकली अंतिम यात्रा

    शादी की खुशी के बजाय इस परिवार को अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार करना पड़ा. शादी के लिए बारात उधवा जाने वाली थी, लेकिन उस दिन शवयात्रा उधवा के रास्ते राजमहल श्मशान घाट तक निकली. यह दृश्य वहां मौजूद हर किसी के लिए अविस्मरणीय था. सभी की आंखों में आंसू छलक पड़े.

    Also Read: Hemant Soren : छोड़नी पड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, पहला ही चुनाव हारे, गए जेल और अब चौथी बार मुख्यमंत्री बन रहे हेमंत सोरेन

    #Jharkhand News Accident Ajay Mandal Barharwa-Bakudi railway section cries death in accident Digghi village due to fog family Father's death funeral procession happiness of marriage Jharkhand Latest News Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live last journey Malda Railway Division mourning in the house Rajmahal crematorium Ranga police station sad incident Sahibganj son's marriage Today News train accident UD case अजय मंडल अंतिम यात्रा कोहरे की वजह घर में मातम चीख-पुकार जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ट्रेन हादसा दिग्घी गांव दुखद घटना दुर्घटना दुर्घटना में मौत परिवार पिता की मौत बरहरवा-बाकुड़ी रेलखंड बेटे की शादी मालदा रेल मंडल यूडी केस रांगा थाना राजमहल श्मशान शवयात्रा शादी की खुशी साहिबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन का तोहफा, शपथ लेने के बाद महिलाओं के खाते में 11 दिसंबर तक मिलेंगे ₹2500
    Next Article पत्थर से कूच-कूचकर युवती की ले ली जान, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.