Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Hemant Soren : छोड़नी पड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, पहला ही चुनाव हारे, गए जेल और अब चौथी बार मुख्यमंत्री बन रहे हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    Hemant Soren : छोड़नी पड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, पहला ही चुनाव हारे, गए जेल और अब चौथी बार मुख्यमंत्री बन रहे हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ जन्म, पटना में हुई प्रारंभिक शिक्षा
    • पिता शिबू सोरेन तीन बार रह चुके हैं झारखंड के मुख्यमंत्री, बड़े भाई दिवंगत दुर्गा सोरेन भी रहे थे विधायक
    • जेल जाने के बाद पत्नी कल्पना सोरेन की राजनीति में हुई एंट्री, गांडेय से हैं विधायक, दो बेटे हैं हेमंत-कल्पना के

    रांची : हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज 28 नवंबर को फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जो उनकी झारखंड के इस महत्वपूर्ण पद पर चौथी बार ताजपोशी होगी. बता दें कि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में  31 जनवरी 2024 को ED ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और जेल भी गए. हालांकि, फिर वह जेल से बाहर आए और 4 जुलाई को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जगह ली. अब 23 नवंबर को आए झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद वह मुख्यमंत्री बन रहे हैं. आइए जानते हैं हेमंत सोरेन के बारे में विस्तार से…

    जन्म, प्रारंभिक शिक्षा और परिवार

    हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना से की और फिर रांची के बीआईटी (मेसरा) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की. हालांकि किसी कारणवश वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग फर्मों में काम किया. हेमंत की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और उनके दो बेटे हैं. इस चुनाव में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से जीत हासिल की.

    जब राजनीति में रखा कदम

    हेमंत सोरेन का राजनीतिक करियर उनके पिता की राजनीतिक विरासत से जुड़ा हुआ है. शिबू सोरेन, जो तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, हेमंत के लिए आदर्श रहे हैं. हेमंत सोरेन के बड़े भाई दिवंगत दुर्गा सोरेन भी विधायक रहे थे. हेमंत ने 2005 में दुमका सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा था. हालांकि वे हार गए थे. लेकिन 2009 में उन्होंने राज्यसभा में सदस्य के तौर पर प्रवेश किया और फिर 2009 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी और विधानसभा में कदम रख दिया.

    अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में डिप्टी सीएम और फिर मुख्यमंत्री बनने का सफर

    हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है. अर्जुन मुंडा के तीसरे कार्यकाल में वे 2010 से 2013 तक उपमुख्यमंत्री रहे. इसके बाद जुलाई 2013 में उन्होंने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनका पहला कार्यकाल करीब 17 महीने का रहा. 2014 में झामुमो को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, और भाजपा सत्ता में आई. हालांकि, हेमंत सोरेन फिर से 2019 में महागठबंधन के साथ सत्ता में आए. उनका दूसरा कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा, जिसमें चुनावी कानून उल्लंघन के आरोप, भूमि घोटाले और ईडी की गिरफ्तारी प्रमुख रहे.

    और अब रिकार्ड चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की ओर

    झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है. इस जीत के साथ ही हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. उनकी जीत का परचम बरहेट सीट से लहराया, जहां उन्होंने भाजपा के गैमेलियल हेम्ब्रोम को 39,791 वोटों के अंतर से हराया. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी गांडेय विधानसभा सीट से जीत दर्ज की.

    Arjun munda assembly elections Barhet Seat Bjp Chief Minister Deputy Chief Minister Dumka seat ED arrest engineering fourth time Gandey Assembly grand alliance Hemant Soren jharkhand Jharkhand Elections 2024 Kalpana Soren Land Scam money laundering cases political journey Politics Rajya Sabha Shibu soren swearing in अर्जुन मुंडा इंजीनियरिंग ईडी गिरफ्तारी उपमुख्यमंत्री कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा चौथी बार झारखंड झारखंड चुनाव 2024 दुमका सीट बरहेट सीट भाजपा भूमि घोटाला मनी लांड्रिंग मामले महागठबंधन मुख्यमंत्री राजनीति राजनीतिक सफर राज्यसभा विधानसभा चुनाव शपथ ग्रहण शिबू सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला साइडिंग पर अज्ञात अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी
    Next Article  सड़क हादसे में रांची पुलिस का जवान घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.