Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दिल्ली में चार बेटियों के साथ पिता ने कर ली खुदकुशी, फ्लैट से बदबू आने पर हुआ खुलासा
    क्राइम

    दिल्ली में चार बेटियों के साथ पिता ने कर ली खुदकुशी, फ्लैट से बदबू आने पर हुआ खुलासा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी से दिल दहलाने वाली एक खबर है, जहां एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार-चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली. पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर शुक्रवार को सभी शवों को बाहर निकाला. बताया गया कि चारों बेटियां दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थीं और पत्नी की मौत के बाद हीरालाल उनकी हालत देखकर पूरी तरह से टूट चुका था. ऐसे में उसने बेटियों को सल्फास खिलाकर खुद भी जान दे दी.

    फ्लैट से आ रही थी बदबू, बिस्तर पर पड़े थे शव

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हीरालाल के फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई. इस पर सड़क की दूसरी तरफ स्थित मकान में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी. पुलिस जब वसंत कुंज साउथ स्थित फ्लैट पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई दिनों से दिखाई नहीं दिया. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर से काफी बदबू आ रही थी. पुलिस टीम ने कमरे में प्रवेश किया तो पहले कमरे के बिस्तर पर हीरालाल का शव पड़ा मिला. दूसरे कमरे में चारों बेटियों के शव पड़े थे.

    अब तक नहीं मिला सुसाइड नोट

    पुलिस ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले मृतक हीरालाल के बड़े भाई जोगिंदर को घटना की सूचना दी गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है. हालांकि, पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि, बेटियों की दिव्यांगता को इस घटना की वजह माना जा रहा है. मौके से पुलिस और फोरेसिंक टीम पहुंची और सल्फास के रैपर और भोजन के नमूने एकत्र किए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा को भी जांच के लिए भेजा जाएगा.

    छपरा के मशरख का रहने वाला था परिवार

    मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय हीरालाल परिवार के साथ रंगपुरी गांव में किराये के मकान में रहता था. वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मशरख का रहने वाला था. पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और परिवार में चार बेटियां 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू और 8 वर्षीय निधि थीं. हीरालाल वसंत कुंज स्थित एक अस्पताल में कारपेंटर के तौर पर काम करता था.

    पत्नी की कैंसर से हुई थी मौत

    हीरालाल की पत्नी सुनीता कैंसर से पीड़ित थीं. काफी इलाज के बाद भी वह बच नहीं सकीं. दंपती को पहली बेटी दिव्यांग पैदा हुई थी. स्वस्थ संतान की चाहत में तीन और बच्चियों ने जन्म लिया, लेकिन वो तीनों भी दिव्यांग थीं. इनकी देखरेख हीरालाल ही कर रहे थे. नौकरी से आते ही बच्चों की देखरेख में जुट जाता था.

    Also Read: पांच राज्यों के मनरेगा मजदूरों का आज रांची में महाजुटान, जानें क्या है पूरा मामला

    आखिरी बार 24 सितंबर को दिखा था हीरालाल

    इमारत के केयरटेकर शैलेंद्र ने बताया कि हीरालाल का परिवार चौथी मंजिल पर मौजूद फ्लैट में आठ साल से रह रहा था. यह परिवार अपनी परेशानियों की वजह से लोगों से कम घुलता मिलता था. कभी भी इस परिवार की वजह से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई थी. पुलिस के अनुसार, हीरालाल को आखिरी बार 24 सितंबर को देखा गया था. इसके बाद से कोई पता नहीं चला. बंगाली मार्केट में रहने वाले हीरालाल के भाई जोगिंदर और भाभी गुड़िया को घटना की सूचना दी तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ.

    Also Read: कोसी बराज में हाई अलर्ट : 44 फाटक खोले गए, लोगों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील

    Bihar Latest News Bihar Update News carpenter Chapra dead body in flat Delhi suicide Father commits suicide along with four disabled daughters Hiralal was from Bihar Joginder Kunj Bihar Hospital Mashrakh Rangpuri South Delhi Vasant Kunj wife suffering from cancer कारपेंटर कुंज बिहार अस्पताल कैंसर पीड़ित पत्नी चार दिव्यांग बेटियों संग पिता ने की खुदकुशी छपरा जोगिन्दर दक्षिणी दिल्ली दिल्ली खुदकुशी फ्लैट में लाश बिहार अपडेट न्यूज बिहार का था हीरालाल बिहार लेटेस्ट न्यूज मशरख रंगपुरी वसंत कुंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच राज्यों के मनरेगा मजदूरों का आज रांची में महाजुटान, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article यूपी से तीर्थयात्रियों को लेकर पुरी जा रही थी यात्री बस, जलेश्वर में बड़ा हादसा, 4 की मौत, दो दर्जन गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.