Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पूर्णबंदी के बीच रिलायंस जियो में फेसबुक का 43754 करोड रुपये निवेश का ऐलान
    देश

    पूर्णबंदी के बीच रिलायंस जियो में फेसबुक का 43754 करोड रुपये निवेश का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। विश्व की अग्रणी सोशल नेटवर्किंग कंपनी अमेरिका की फेसबुक ने भारतीय धनकुबेर मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो प्लेटफार्म में बुधवार को 43754 करोड़ रुपये (6.22 अरब डालर) का बड़ा निवेश कर 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से आज बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। विश्व की किसी दूरसंचार कंपनी में इतनी बडी रकम के निवेश से इतनी कम हिस्सेदारी खरीदने का यह सबसे बड़ा सौदा है।

    फेसबुक ने अपनी वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो में 9.99 फीसदी हिस्सा 43, 574 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सौदे के साथ ही फेसबुक रिलायंस जियो की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई।

    जियो ने निवेश पर कहा, “ फेसबुक और जियो का सौदा कई मायनों में अभूतपूर्व है और यह प्रौद्योगिकी कंपनी में इतनी कम हिस्सेदारी के लिये सबसे बड़ा निवेश है। भारत में किसी प्रौद्योगिकी कंपनी में यह अब तक के निवेश की सबसे अधिक राशि है।”

    वैश्विक महामारी कोविड-19 की चुनौती से पार पाने के लिये पिछले एक माह से देश में जारी पूर्णबंदी के बीच देश में निवेश की यह खबर बडी राहत भरी है।

    फ़ेसबुक के साथ साझेदारी श्री अंबानी ने कहा, “2016 में जब हमने जियो की शुरुआत की थी तो हमने एक सपना देखा था। ये सपना था भारत के “डिजिटल सर्वोदय” का। ये सपना था भारत में एक ऐसी समावेशी डिजिटल क्रांति का जिससे हर भारतीय की ज़िंदगी बेहतर हो सके। सपना, एक ऐसी क्रांति का जो उसे “डिजिटल दुनिया” के शिखर तक पहुँचा सके। इसलिए भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को विकसित करने और बदलने के लिए हम अपने दीर्घकालिक साझेदार के रूप में फेसबुक का स्वागत करते हैं। जियो और फेसबुक के बीच तालमेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में मदद करेगा।”

    उन्होंने कहा जियो और फ़ेसबुक की साझेदारी श्री मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन का सपना पूरा होने में मदद मिल सकती है,इसके दो लक्ष्य थे पहला भारत के हर नागरिक के लिए सुकून और खुशियों से भरी ज़िंदगी यानि “ईज़ ऑफ़ लिविंग.” दूसरा, हर भारतीय के लिए व्यवसाय के अच्छे अवसर यानि “ईज़ ऑफ़ बिज़नेस.” मुझे पूरा विश्वास है कि कोरोना वायरस के बाद थोड़े ही समय में भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ेगी। ये पार्टनरशिप उस बदलाव को लाने में ख़ासी मदद कर सकती है।

    फेसबुक ने जियो में निवेश पर कहा, “यह भारत के प्रति फेसबुक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जियो भारत के दूरसंचार क्षेत्र में जो बड़ा बदलाव लाई उससे हम भी प्रोत्साहितहुए । चार साल से भी कम समय में जियो ने करीब 38 करोड़ 80 लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने में सफलता अर्जित की। यह नवाचार और नए उद्यम को बढ़ावा देकर लोगों को नए .नये तरीकों से अपने साथ जोड़ रहा है। इसलिए जियो के माध्यम से हम भारत में पहले से अधिक लोगों के साथ जुड़ने के लिए इस सौदे के माध्यम से और प्रतिबद्ध हुए हैं।”

    फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने इस सौदे पर कहा, “वर्तमान में विश्व में बहुत कुछ चल रहा है किंतु मैं भारत में अपने काम पर एक अपडेट साझा करना चाहता हूं कि जियो प्लेटफार्म के साथ फेसबुक मिलकर काम कर रहा है. हम एक वित्तीय निवेश कर रहे हैं और इससे भी अधिक हम कुछ अहम प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो पूरे भारत में लोगों को कारोबार के नए मौके मिलेंगे।”

    श्री मार्क जकरबर्ग ने आगे कहा, “मुकेश अंबानी और पूरी जियो टीम को मैं इस साझेदारी के लिए आभार व्यक्त करता हूं ,मैं इस सौदे को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेडिकल स्टडी का दवा, हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना से मृत्यु दर रोकने में असफल
    Next Article झारखण्डवासियों ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके…तो बड़ी से बड़ी बाधा भी हम अवश्य पार कर लेंगे : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.