Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : नामकुम गोदाम से एक्सपायरी बियर जाना था तुपुदाना, पहुंच गया बिहार, बियर गोदाम मैनेजर समेत दो गिरफ़्तार
    झारखंड

    रांची : नामकुम गोदाम से एक्सपायरी बियर जाना था तुपुदाना, पहुंच गया बिहार, बियर गोदाम मैनेजर समेत दो गिरफ़्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राँची: शराब माफियाओं की पोल को बिहार पुलिस ने खोल दी है। शराब खपाने की जुगाड़ तो बहुत शातिर तरीके से लगाया, लेकिन पकड़ा गया। दरअसल, एक्सपायरी बियर का खेल का मामला सामने आया है। जो राँची से बिहार में खपाने के लिए भेजा था।मामले में बिहार पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। बिहार के एक्सपायरी शराब खपाने का कनेक्शन झारखण्ड की राजधानी राँची से मिला है।मामले को लेकर बिहार की एंटी लिकर सेल, बिहार पुलिस की टीम राँची के नामकुम थाना क्षेत्र पहुंची और मामले का अनुसंधान क़िया।

    मिली जानकारी के मुताबिक राँची के नामकुम थाना क्षेत्र से 250 पेटी बीयर नष्ट करने को लेकर तुपुदाना में लिए निकली लेकिन वो बीयर नष्ट करने के बजाए बिहार के अरवल जिला पहुंच गई। ये 250 पेटी बीयर एक्सपायर थी।मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद मामले का झारखण्ड की राजधानी राँची कनेक्शन सामने आया।

    ड्राईवर खलासी को लेकर राँची पहुँची

    अरवल जिले की मेहंदीया थाने की पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर राँची के नामकुम स्थित बीयर के वेयर हाउस पहुंची।जहां से ये एक्सपायर बीयर लोड हुई थी। मामले के जांच में कई जानकारियां सामने आई और कई लोगो के इस एक्सपायर शराब के खेल में संलिप्त होने की जानकारी भी मिली है।जिसके बाद मामले का अनुसंधान जारी है।

    एक्सपायरी बीयर नष्ट करने का आदेश है

    मामले की जानकारी देते हुए बिहार के एंटी लिकर सेल के इंस्पेक्टर मो.अबरार अहमद ने बताया कि राँची में सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश जारी कर एक्सपायर बीयर और शराब को नष्ट करने को कहा था।लेकिन बीयर को नष्ट करने के बजाए उसे बिहार भेज दिया गया। जिसे बिहार के अरवल जिले में पकड़ा गया।

    कहीं उत्पाद विभाग की संलिप्तता से शराब माफिया एक्सपायरी बीयर बिहार में खफा रहा है ?

    नामकुम थाना अंतर्गत बरगांवा स्थित M/S. Anheuser Inbev India LTD के वेयर हाउस से 28 जून की शाम को एक्सपायरी बीयर तुपुदाना राँची में नष्ट करने को लेकर ट्रक निकला था। लेकिन ट्रक बिहार पहुंच गया।इस पूरे मामले पर वेयर हाउस के कर्मी एवं राँची के शराब माफिया और हाजीपुर के शराब माफिया की मिलभगत की बात तो सामने आई।वही एक्साइज डिपार्टमेंट की लापरवाही भी सामने आई।मामले को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर संजीत डे,संजय कुमार का कहना है कि कंपनी के (11866) 11 हजार 8 सौ 66 बोतल को नष्ट करना था। लेकिन बीयर की बोतल को बिहार ले जाया गया। फिलहाल कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है। वही जबतक नोटिस का जवाब नही आता तबतक वेयर हाउस को सील किया जाएगा।

    एक्साइज विभाग के इंपेक्टर सवाल से बचते रहे

    एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर से जब सवाल पूछा गया कि आख़िर 28 जून को ट्रक तुपुदाना के लिए निकला।ट्रक तुपुदाना नहीं पहुँचने पर,ट्रक की खोजबीन क्यो नहीं कि गई ?क्यों नहीं थाना में कम्प्लेन किया गया?20 किलोमीटर दूरी तय करने में कितना समय लगा होगा?कई सवाल किया गया लेकिन कोई जबाब नहीं मिला।

    मैनेजर और एक स्टाफ गिरफ्तार

    बीयर गोदाम से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई।जिसके देख रेख में ट्रक में एक्सपायरी बीयर लदा था।और दोनो को मालूम था कि बीयर एक्सपायरी हो गया है।ड्राइवर और खलासी के बयान पर गोदाम से इन दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसका नाम ओमप्रकाश पांडेय,पिता राजेंद्र प्रकाश पांडेय,बिशप नगर,पुंदाग ,एवं हेमंत कुमार,पिता बिमल किशोर पांडेय,जोड़ा तालाब, रानी बगान बरियातू शामिल है।दोनों की गिरफ्तारी बरगावां स्थित गोदाम से हुई है जहां दोनों काम करते हैं।एक मैनेजर है।इधर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद अरवल पुलिस दोनों को अपने साथ बिहार ले गई।

    इधर मेहदिया थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान जब ट्रक रोका गया उसके बाद जांच की गई तो पेटियां दिखी।खोलकर देखा तो बीयर लदा था।उसके बाद चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया।उसके बाद कांड संख्या 22/21 दिनांक 29 जून 2021 को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।दोनों से पूछताछ में ये बात सामने आई कि बीयर राँची से लाया गया है।उसके बाद त्वरित वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी अभय प्रसाद के नेतृत्व टीम गठित हुआ और फिर राँची पहुँचे।

    मिली जानकारी के मुताबिक़ राँची के कोई प्रदीप नामक व्यक्ति है।बीयर गोदाम के मैनेजर से अच्छी बनती है।वहीं उसकी पकड़ उत्पाद विभाग में काफी है।इसी ने ही बिहार के शराब माफिया से मिलकर एक्सपायरी बीयर ख़फाने की जुगाड़ लगाया था।बताया जा रहा है कि इसमें जांच सही से हुई तो कई ऐसे लोग सामने आएंगे जो इस धंधे में शामिल है।हो सकता है ये खेल पहले से ही चलता होगा।फिलहाल बिहार पुलिस राँची पुलिस की सहायता से खुलासा करने में लगें हैं।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील कर्मी ने बेटी संग मालगाड़ी के सामने कूदक की आत्महत्या,सुसाइड नोट बरामद
    Next Article 2 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    Latest Posts

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.