Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के इस शिव मंदिर में होती है हर मनोकामना पूरी, जानें किस भगवान ने की थी स्थापना
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस शिव मंदिर में होती है हर मनोकामना पूरी, जानें किस भगवान ने की थी स्थापना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंदिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले के हरिगांव में स्थित श्री बाणखण्डितनाथ शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होने की बात कही जाती है. इस मंदिर की मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इस शिवलिंग की स्थापना की थी.

    मंदिर को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं. कहा जाता है कि जब बाणासुर और भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ था, तो श्रीकृष्ण ने अपने पोते प्रद्युम्न को बचाने के लिए यहां भगवान शिव की स्थापना की थी. इस स्थान को बाणखण्डितनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि बाणासुर के छोड़े गए तीर यहां आकर खंडित हो जाते थे.

    पूरी होती है मनोकामना

    स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. एक महिला ने बताया कि उन्होंने यहां बेटे की नौकरी के लिए मन्नत मांगी थी. कुछ सालों बाद बेटे को सरकारी नौकरी मिल गई और बहू भी टीचर बन गई. इसके बाद उन्होंने मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी.

    दीवार पर कैथी लिपि में शिलालेख अंकित

    मंदिर परिसर के अंदर शिवलिंग के अलावा भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, श्रीकृष्ण, राधा और हनुमान जी की प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं. इन पर अद्भुत कलाकृतियां उकेरी गई हैं. मंदिर परिसर में एक पुराना कुआं भी मौजूद है, जिसकी दीवार पर कैथी लिपि में शिलालेख अंकित है. इससे यह साबित होता है कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है.

    CM नीतीश ने किया था दर्शन

    जब 2008 में CM नीतीश कुमार यहां दर्शन के लिए आए थे. तब पुरातत्व विभाग की टीम ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराई थी. लेकिन मशीन भी शिवलिंग की वास्तविक उम्र का पता नहीं लगा पाई. इससे इसकी प्राचीनता और रहस्यमय शक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

    कई बड़े नेताओं ने किये हैं दर्शन

    भोजपुर जिले का यह प्राचीन मंदिर धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और चमत्कारी शक्तियों का संगम है. जो भी यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. यही कारण है कि यह मंदिर न सिर्फ बिहार, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा जैसे बड़े नेता इस दिव्य स्थल के दर्शन कर चुके हैं.

    Also Read : दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पद से दिया इस्तीफा

    Ancient Idols Ancient Well Banasura Bhagwan Singh Kushwaha. Bhojpur Bihar Carbon Dating chief minister nitish kumar devotees Dwapar Yuga Faith government job Harigaon History Inscriptions Kaithi script Lord Krishna Mauritius Prime Minister Naveen Ramgoolam Miraculous Powers Miraculous Site Mysterious Power Mythological Beliefs Pradyumna Prayer religious faith Shivling Shri Bankhanditnath Shiv Temple Teacher Union Minister RK Singh Wishes woman आस्था इतिहास कार्बन डेटिंग केंद्रीय मंत्री आरके सिंह कैथी लिपि चमत्कारी शक्तियां चमत्कारी स्थल टीचर द्वापर युग धार्मिक आस्था पुराना कुआं पूजा अर्चना पौराणिक मान्यताएं प्रद्युम्न प्राचीन मूर्तियां बाणासुर बिहार भगवान श्रीकृष्ण भगवान सिंह कुशवाहा भोजपुर मनोकामना महिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम रहस्यमय शक्ति शिलालेख शिवलिंग श्रद्धालु श्री बाणखण्डितनाथ शिव मंदिर सरकारी नौकरी हरिगांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाल में दो बार होगी CBSE की 10वीं BOARD परीक्षा! अंतिम फैसला बाकी
    Next Article जख्मी सांसद महुआ माझी के बेटे ने बताया… कैसे-कब-क्या हुआ… देखें वीडियो

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.