Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा घाटी में इथेनॉल टैंकर पलटा, NH 20 पर लगा लंबा जाम
    झारखंड

    कोडरमा घाटी में इथेनॉल टैंकर पलटा, NH 20 पर लगा लंबा जाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NH
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में शुक्रवार को सड़क हादसे ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH 20) पर एक टैंकर पलट गया, जिसमें इथेनॉल भरा था। टैंकर पलटते ही सड़क पर परिचालन ठप हो गया और रिसाव के कारण बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया।

    पुलिस और दमकल ने तुरंत संभाली स्थिति

    घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घाटी के दोनों ओर वाहनों का परिचालन रोक दिया। इसके बाद कोडरमा पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने पानी का छिड़काव कर टैंकर से हो रहे रिसाव को काफी हद तक नियंत्रित किया। प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल होने के कारण यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया।

    जाम और बारातियों की परेशानी

    टैंकर पलटने के कारण घाटी के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। मालवाहक ट्रक, यात्री बसें और निजी वाहन जाम में फंस गए। शादी-विवाह के सीजन के कारण झारखंड से बिहार जाने वाली कई बारात की गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियाती कदम अभी भी बरते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टैंकर चालक मौके से फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    टैंकर हटाने और आवागमन बहाल करने की तैयारी

    पुलिस और दमकल कर्मी मिलकर टैंकर को जल्द से जल्द हटाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि NH 20 पर आवागमन पूरी तरह से बहाल किया जा सके। प्रभारी विकास पासवान ने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और घटी घटना को लेकर घबराएं नहीं।

    Also Read : धनबाद के रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग, एक मजदूर झुलसा

    Ethanol tanker Fire Brigade Flammable material jharkhand Koderma Police Station Koderma valley Long jam Movement of vehicles stopped NH 20 Passenger buses police action Ranchi-Patna Road Road Accident Tanker driver absconding Wedding procession vehicles इथेनॉल टैंकर एनएच 20 कोडरमा घाटी कोडरमा थाना ज्वलनशील पदार्थ झारखंड टैंकर चालक फरार दमकल पुलिस कार्रवाई बारात की गाड़ियां यात्री बसें रांची-पटना मार्ग लंबा जाम वाहनों का परिचालन रोका सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग, एक मजदूर झुलसा
    Next Article आंतरिक सुरक्षा -11 की बैठक झारखंड में सम्पन्न, संयुक्त सचिव ने कहा- नए कानून के तहत समयबद्ध जांच पर फोकस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.